दाढ़ी हर मर्द को अच्छी लगती है। लेकिन बात जब इसके ख्याल रखने की आती है तो बहुत सारे पुरुष इस मामले में आलस करते हैं। जिसकी वजह से खुजली और एलर्जी की समस्या होने लगती है। अगर बहुत दिनों तक बियर्ड की साफ-सफाई की देखभाल न की जाए तो ये अनट्रिम हेयर देखने में खराब लगने लगते हैं। खासतौर पर इस गर्मी और उमसभरे मौसम में। तो अगर आप रफ एंड टफ लुक के लिए दाढ़ी रखते हैं तो इन आसान तरीकों से इचिंग से बच सकते हैं।
बढ़ी हुई दाढ़ी में होती हैं खुजली तो लें इन पांच टिप्स की मदद, फौरन रूक जाएगी
क्योंकि दाढ़ी आपके चेहरे का अभिन्न हिस्सा है इसलिए इसकी सफाई भी बाकी चेहरे की तरह ही जरूरी है। रोजाना चेहरे को फेसवॉश से साफ करने के साथ ही दाढ़ी को भी साफ करें।
दाढ़ी के बाल सिर के बालों से काफी अलग होते हैं। इसलिए इनकी देखभाल में कुछ बातों का ध्यान रखने की जरूरत होती है। दाढ़ी को रोजाना मॉइश्चराइज करने के साथ ही कंडीशनर करें। क्योंकि अगर आपकी दाढी छोटी है तो बहुत ज्यादा मेसी और उलझी हुई दिखेंगी। इसलिए जरूरी है कि रोजाना मॉइश्चराइजर से इसे मुलायम बनाए रखें। एलोवेरा जेल और नारियल के तेल की मदद से ये काम आसानी से किया जा सकता है।
दाढ़ी को बैक्टीरिया फ्री रखना है तो इसे हमेशा समय-समय पर ट्रिम करते रहना जरूरी है। क्योंकि बड़ी-छोटी दाढ़ी देखने पर खराब इंप्रेशन छोड़ती है। इसलिए दाड़ी को जरूरी जगहों से ट्रिम करते रहना चाहिए।
भले ही केमिकल प्रोडक्ट को अच्छे नतीजे वाला बताया जाए। लेकिन भलाई इसी में है कि इस तरह के केमिकल वाले प्रोडक्ट को दाढ़ी पर न इस्तेमाल किया जाए। क्योंकि इससे स्किन पर इंफ्लेमेशन और इरिटेशन का कारण हो सकता है।