फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दमकती त्वचा के लिए वरदान है ये आयुर्वेदिक औषधि, असर देखने के बाद कभी नहीं खरीदेंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स

Tue, 19 Feb 2019 02:13 PM IST
shubham फैशन डेस्क, अमर उजाला
फैशन डेस्क, अमर उजाला Published by: shubham Updated Tue, 19 Feb 2019 02:13 PM IST
विज्ञापन
these five herbs can save your skin
glowing skin - फोटो : file photo

हर लड़की दमकती और ग्लोइंग स्किन की चाह रखती है, लेकिन आजकल धूल, प्रदूषण और गलत खान-पान की आदतों की वजह से त्वचा बेजान और खराब होने लगी है। यही कारण है कि आप समय से पहले उम्रदराज दिखने लगते हैं। अपनी स्किन को पैंपर करने के लिए आप तमाम ब्यूटी प्रोडक्ट्स का सहारा लेती हैं, लेकिन क्या आपको मालूम है इनके भी साइड एफेक्ट्स होते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे नेचुरल तरीकों के बारे में बताएंगे जो आपकी स्किन को ग्लोइंग और खूबसूरत बनाने में मदद करेंगे। इसके साथ ही आपकी स्किन पर किसी तरह के दाग-धब्बों का नामोनिशान नहीं रहेगा।

these five herbs can save your skin
neem

नीम
हम सभी जानते हैं कि एंटी-इंफ्लामेटरी, एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-ऑक्सिडेंट गुणों से भरपूर नीम हमारी स्किन और बालों के लिए बेहद फायदेमंद होता है। यह हमारी स्किन से दाग-धब्बों को दूर कर स्किन को ग्लोइंग बनाता है। इसे इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले नीम के पत्तों को पानी में उबाल लें और इसे ठंडा करने के बाद इस पानी से अपना फेसवॉश करें। कुछ दिनों में इसका असर आपको दिखने लगेगा।

these five herbs can save your skin
chandan

चंदन
चंदन हमारी स्किन के लिए कूलिंग एजेंट का काम करता है। इसके साथ ही यह एक अच्छा क्लिनजिंग ऐजेंट भी है जो स्किन को हाईड्रेट रखने का काम करता है। अगर आपकी त्वचा पर रैशेज, पिंपल या सनबर्न की शिकायत है तो ऐसे में यह आपको राहत पहुंचाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
these five herbs can save your skin
Saffron

केसर
केसर का सेवन करने से होने वाले फायदों के बारे में आपने बहुत सुना और पढ़ा होगा, लेकिन आपकी त्वचा के लिए भी यह रामबाण है। रोजाना गर्म दूध में केसर को भिगोकर चेहरे पर लगाएं। इससे आपकी स्किन से टैनिंग और पिंपल का जड़ से सफाया हो जाएगा।

विज्ञापन
these five herbs can save your skin
Aloe Vera Benefits
एलोवेरा
हमारी स्किन के लिए एलोवेरा किसी चमत्कार से कम नहीं। रोजाना थोड़ा सा एलोवेरा जेल लें और स्किन पर लगाएं। ऐसा करने से आपको त्वचा पर स्पॉट्स, रैशेज, पिगमेंटेशन जैसी परेशानियों से राहत मिलेगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed