{"_id":"599bc9b14f1c1b91788b48f4","slug":"these-are-the-most-popular-haircare-myths-that-need-to-die","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बालों की देखभाल से जुड़ी इन बातों पर कभी न करें भरोसा नहीं तो होगा पछतावा","category":{"title":"Beauty tips","title_hn":"ब्यूटी टिप्स","slug":"beauty-tips"}}
बालों की देखभाल से जुड़ी इन बातों पर कभी न करें भरोसा नहीं तो होगा पछतावा
amarujala.com- Presented by: अपूर्वा राय
Updated Tue, 22 Aug 2017 11:55 AM IST
विज्ञापन
खूबसूरत बालों के लिए आपने क्या नहीं किया। कभी दादी के नुस्खे फॉलो किए तो कभी महंगे-महंगे हेयरट्रीटमेंट्स लिए, पर नतीजा कुछ नहीं निकला। आपके खूबसूरत बालों की ख्वाहिश एक सपना बनकर रह गई। पर क्या आपने जानने की कोशिश की इतना कुछ करने के बाद भी आपको बेहतर परिणाम क्यों नहीं मिले। हम आपको बताते हैं कि जाने अनजाने आपसे क्या भूल हो गई है।
रोज कंडीशनर लगाने से नुकसान होता है
आपने अक्सर लोगों को ये कहते सुन लिया कि रोज कंडीशनर लगाने से बाल ऑयली हो जाते है। इतना सब सुनकर आपने भी अपने बालों में रोज कंडीशनर लगाना बंद कर दिया। खैर आपको ये बात जानकर हैरानी होगी कि ये महज एक गलत अवधारणा के अलावा और कुछ भी नहीं है। आपके बालों को प्रतिदिन कंडीशनिंग की जरूरत होती है।

मंहगा तेल ही आपके बालों को रौनक दे सकता है
अगर आप ऐसा सोचती है कि आप अपने बालों पर मंहगे से मंहगा हेयर ऑयल अप्लाई करेंगी तभी आपके बालों की रौनक बढ़ सकती है तो आप गलत सोच रहीं है। बालों की प्री-कंडीशनिंग के लिए धोने के 5 मिनट पहले बालों में तेल की मालिश कीजिए। बालों में मिश्रित तेल की बजाय बेसिक तेल का उपयोग करें फिर देखें।

बार-बार बाल कटवाना ठीक नहीं
बालों को लेकर सबसे गलत अवधारणा ये है कि बार-बार बालों में कैंची नहीं लगवानी चाहिए। याद रखें आप दादी, नानी के जमाने में नहीं जी रही हैं। इस भागदौड़ भरी जिंदगी और बढ़ते प्रदूषण में जरूरी है बालों की नियमित तौर पर कटिंग करवाएं। सामान्यत: बालों की 8-10 हफ्ते के बाद कटिंग करवा लेनी चाहिए।

हर दिन शैंम्पू करना ठीक नहीं
ये महज गलत अवधारणा से ज्यादा कुछ भी नहीं कि हर दिन शैम्पू करने से बाल ड्राई हो जाते है। बालों को सामान्य हेयर शैम्पू से ही धोइए आप चाहे तो हर रोज बाल धो सकती है। जिस तरह आप बिना नहाए नहीं रह सकती उसी तरह आपके बाल भी आपसे कुछ यहीं उम्मीद करते हैं।