फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Summer Skin Care: गर्मी में झुलस रही है चेहरे की त्वचा तो इस्तेमाल करें ये 4 फेस पैक, मिलेगा आराम

Thu, 25 Apr 2024 12:02 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Thu, 25 Apr 2024 12:02 PM IST
सार

अगर चिलचिलाती गर्मी में आपकी त्वचा भी धूप से झुलस रही है, तो राहत पाने के लिए आप ये 4 घरेलू फेस पैक इस्तेमाल कर सकते हैं। 

विज्ञापन
Summer Skin Care homemade hydrating mask for get rid of acne and pimple
गर्मी में झुलस रही है चेहरे की त्वचा तो इस्तेमाल करें ये 4 फेस पैक - फोटो : iStock
Summer Skin Care: अप्रैल महीने की गर्मी लगातार पुराने रिकॉर्ड तोड़ रही है। इस साल अप्रैल के महीने में ही कई जगह का पारा 40 डिग्री तक पहुंच गया है। तेज धूप और धूल की वजह से लोगों ने अपने घरों से निकलना कम कर दिया है। मौसम विभाग का ऐसा कहना है कि आगे आने वाले समय में गर्मी और ज्यादा परेशान करने वाली है।

बढ़ती गर्मी में अपनी सेहत के साथ-साथ त्वचा का भी रखना बेहद जरूरी होता है। अगर ध्यान न रखा जाए तो गर्मी का मौसम पसीना, जलन, मुंहासे और सनबर्न जैसी स्किन से जुड़ी कई समस्याएं पैदा कर सकता है। ऐसे में शरीर की तरह त्वचा को भी इस मौसम में हाइड्रेट रखना जरूरी होता है।

अगर आप भी चाहते हैं कि इस मौसम में आपके सामने त्वचा संबंधी परेशानियां न आएं तो इसमें ये लेख आपकी मदद कर सकता है। इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे घरेलू कूलिंग मास्क के बारे में बताएंगे, जो त्वचा को तरोताजा रखने में मदद करेंगे। 
Summer Skin Care homemade hydrating mask for get rid of acne and pimple
गर्मी में झुलस रही है चेहरे की त्वचा तो इस्तेमाल करें ये 4 फेस पैक - फोटो : iStock

ग्रीन टी और नींबू

इस पैक को बनाना काफी आसान है, इसके लिए सबसे पहले ग्रीन टी को तैयार करें। इसके बाद इसे कुछ देर ऐसे ही रखकर ठंडा करें। ठंडा करने के बाद दो चम्मच चाय में आधा नींबू का रस डालें। अब इस पैक को अपने चेहरे पर सही से लगाएं। अब 15 मिनट के लिए इसे चेहरे पर लगा लें। ये मास्क आपके चेहरे को तरोताजा बनाने का काम करता है। 

Summer Skin Care homemade hydrating mask for get rid of acne and pimple
गर्मी में झुलस रही है चेहरे की त्वचा तो इस्तेमाल करें ये 4 फेस पैक - फोटो : iStock

दही और शहद

इस पैक को तैयार करने के लिए सबसे पहले एक कटोरी में दही निकाल लें। इसके बाद इसमें थोड़ा सा शहद डालकर सही से मिक्स करें। अब इस पैक को 15 मिनट के लिए अपने चेहरे पर लगाें। कुछ देर बाद चेहरा धो लें। चेहरे को ठंडक प्रदान करने में ये पैक काफी कारगर है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Summer Skin Care homemade hydrating mask for get rid of acne and pimple
गर्मी में झुलस रही है चेहरे की त्वचा तो इस्तेमाल करें ये 4 फेस पैक - फोटो : iStock

खीरा और एलोवेरा

गर्मी के मौसम में खीरे के सेवन शरीर को काफी लाभ पहुंचाता है। इसका इस्तेमाल चेहरे का ख्याल रखने के लिए भी किया जाता है। इसे तैयार करने के लिए आप सबसे पहले खीरे को ब्लैंड कर लें। इसके बाद इसमें दो बड़े चम्मच एलोवेरा जेल मिक्स करें। अब इस पैक को चेहरे से लेकर गर्दन तक पर सही से लगाएं। धूप से झुलसी त्वचा को राहत देने में ये मदद करेगा। 
विज्ञापन
Summer Skin Care homemade hydrating mask for get rid of acne and pimple
गर्मी में झुलस रही है चेहरे की त्वचा तो इस्तेमाल करें ये 4 फेस पैक - फोटो : iStock

पुदीना और खीरा

मुट्ठी भर ताजे पुदीना के पत्ते लेकर उसे सही से साफ कर लें। इसे और खीरे को साथ में ब्लैंड करने के बाद इसें सही से अपने चेहरे पर लगाएं। 15 मिनट के बाद चेहरे को सादे पानी से धो लें। ये आपकी त्वचा को ठंडक पहुंचाने का काम करेगा। 

नोट: इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed