Hair Care Tips: चिलचिलाती गर्मी में लोगों की हालत काफी खराब है। कई जगहों पर तो पारा इस बार 50 डिग्री तक पार कर गया है। इस मौसम में अपनी सेहत का ध्यान रखना बेहद जरूरी होता है। अगर सही तरह से सेहत का ध्यान न रखा जाए तो हीट स्ट्रोक होने की संभावना रहती है। ऐसे में लोग अपनी हेल्थ का काफी ख्याल रख रहे हैं। लगातार बढ़ती गर्मी में स्वास्थ्य के साथ-साथ अपनी त्वचा और बालों का ध्यान रखना भी जरूरी हो जाता है।
Hair Care Tips: पसीने से भी कमजोर हो जाते हैं बाल, खास तरह से रखें इनका ध्यान
गर्मी के मौसम में त्वचा के साथ-साथ बालों का ध्यान रखना भी काफी जरूरी होता है। अगर आप बालों का ध्यान नहीं रखेंगे तो इससे कई तरह की परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं।
जरूर करें तेल मालिश
ज्यादातर लोगों को ये लगता है गर्मी के मौसम में बालों में तेल लगाना जरूरी नहीं होता है, लेकिन ऐसा नहीं है। इस मौसम में भी बालों को सही पोषण प्रदान करने के लिए तेल मालिश काफी जरूरी है। अगर आप नियमित रूप से बालों में तेल मालिश करेंगे तो इससे बालों में किसी तरह के पोषण की कमी नहीं होगी।
हीटिंग ट्रीटमेंट है सही विकल्प
समय-समय पर बालों को हीटिंग ट्रीटमेंट जरूर देना चाहिए। इससे बालों में नमी बनी रहती है। अगर आपके पास स्पा जाने का वक्त नहीं है तो बिना देर किए आप घर पर ही तौलिये की मदद से भी हीटिंग ट्रीटमेंट दे सकते हैं। इसके लिए बस आपको गर्म पानी में तौलिया भिगोना है और फिर इसे निचोड़कर बालों में लपेट लेना है।
जरूर इस्तेमाल करें कंडीशनर
इस मौसम में बालों की कंडीशनिंग का जरूर ध्यान रखना चाहिए। इसके लिए आप चाहें तो थोड़े से दूध को लेकर उसे तेल की तरह ही बालों में लगाएं। कुछ देर बाद अपने बालों को धो दें। इससे आपके बालों में नमी की कमी नहीं होगी।
हेयर मास्क है जरूरी
गर्मियों में समय-समय बालों में हाइड्रेटिंग हेयर मास्क का इस्तेमाल करें। इसके इस्तेमाल से आपके बालों में पोषक तत्वों की कमी नहीं होगी। आप चाहें तो घर पर ही ये मास्क बनाकर तैयार कर सकते हैं। इससे भी आपके बालों को पोषण मिलेगा और वो कमजोर नहीं होंगे।