{"_id":"5d7647138ebc3e93d56cb4ad","slug":"stop-these-bad-habits-reason-behind-your-ageing","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आज से छोड़ दें ये छह बुरी आदतें जो समय से पहले बना रहीं हैं आपको बूढ़ा","category":{"title":"Beauty tips","title_hn":"ब्यूटी टिप्स","slug":"beauty-tips"}}
आज से छोड़ दें ये छह बुरी आदतें जो समय से पहले बना रहीं हैं आपको बूढ़ा
Mon, 09 Sep 2019 06:16 PM IST
पंखुड़ी सिंह
लाइफस्टाइल डेस्क
लाइफस्टाइल डेस्क
Published by: पंखुड़ी सिंह
Updated Mon, 09 Sep 2019 06:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदूषण का स्तर दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है, जो हमारी त्वचा के लिए खतरनाक है। प्रदूषण के साथ-साथ बदलते लाइफस्टाइल, गलत खान-पान की आदतें और तनाव की वजह से लोग उम्र से पहले बूढ़े दिखने लगते हैं। चेहरे की रंगत छीनने के अलावा त्वचा पर समय से पहले ही झुर्रियां आ रही हैं। इन सबके पीछे आपकी कुछ आदतें जिम्मेदार होती हैं। आइए जानते हैं आपकी उन आदतों के बारे में जो आपको समय से पहले बूढ़ा बना रही हैं।
बहुत अधिक मीठे का सेवन
अगर आप मीठा खाने के शौकीन हैं तो संभल जाइए। आपका ये शौक आपको समय से पहले ही बूढ़ा बना सकता है। अधिक मीठे के सेवन से वजन बढ़ने, डायबिटीज, दिल के रोग, मुंहासों और झुर्रियों की शिकायत रहती है।
अगर आप मीठा खाने के शौकीन हैं तो संभल जाइए। आपका ये शौक आपको समय से पहले ही बूढ़ा बना सकता है। अधिक मीठे के सेवन से वजन बढ़ने, डायबिटीज, दिल के रोग, मुंहासों और झुर्रियों की शिकायत रहती है।
सनस्क्रीन लोशन ना लगाना
चाहे गर्मी हो या सर्दी घर से बाहर निकलते समय त्वचा पर सनस्क्रीन लोशन लगाना ना भूलें। अगर आप हर समय धूप में रहते हैं और सनस्क्रीन का इस्तेमाल नहीं करते तो समय से पहले बूढ़े हो सकते हैं।

तकिए पर मुंह के बल सोना
जो लोग उल्टा या पेट के बल सोते हैं उनके चेहरे पर उम्र से पहले झुर्रियां आ जाती हैं। ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि पेट के बल सोने पर आपका चेहरा तकिए की तरफ होता है और तकिया कीटाणुओं, मृत त्वचा और धूल से भरा हुआ होता है। इसलिए तकिए पर अपना चेहरा नहीं सिर रखकर सोएं।

पानी कम पीना
उम्र से पहले बूढ़ा लगने के पीछे एक वजह पानी कम पीना भी है।डॉक्टर भी दिन में करीब तीन लीटर पानी पीने की सलाह देते हैं। दफ्तर में काम करते समय पानी की बोतल हमेशा अपने सामने रखें और काम के बीच में पानी पीते रहें।