फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अगर आपकी त्वचा भी है सेंसटिव तो, इस तरह रख सकते हैं बेहतर ख्याल

Mon, 09 Sep 2019 01:31 PM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क
लाइफस्टाइल डेस्क Published by: पंखुड़ी सिंह Updated Mon, 09 Sep 2019 01:31 PM IST
विज्ञापन
best care tips for sensitive skin
- फोटो : instagram

जिन लोगों की त्वचा सेंसटिव होती है, उन्हें कोई सौंदर्य उत्पाद इस्तेमाल करने से पहले अतिरिक्त सावधानी बरतनी पड़ती है क्योंकि इससे त्वचा को नुकसान हो सकता है। नतीजतन, रंग पर प्रभाव पड़ता है, कील-मुंहासे जगह बना लेते हैं। ऐसे में, सेंसटिव त्वचा के लिए एक अलग तरह की केयर करनी पड़ती है नहीं तो एलर्जी के अलावा स्किन संबंधी और भी कई परेशानियां हो सकती हैं।हालंकि कुछ आसान टिप्स से आप अपनी त्वचा का ख्याल रख सकते हैं।

best care tips for sensitive skin
सबसे पहले तो यह जान लें कि हर त्वचा के लिए क्लीनिंग बहुत जरूरी होती है। इसके लिए सबसे पहले अपनी त्वचा के हिसाब से क्लेंजर लें और चेहरा साफ करें। इसके लिए माइल्ड सल्फेट फ्री क्लेंजर ज्यादा सही रहेगा क्योंकि यह स्किन को नुकसान पहुंचाए बिना पूरी गंदगी बाहर निकाल देगा। 
best care tips for sensitive skin
इसके बाद त्वचा की टोनिंग करिए। वैसे तो टोनिंग के लिए ग्रीन टी या कैमोमाइल टी का इस्तेमाल ज्यादा बेहतर होता है, लेकिन त्वचा पर कील-मुंहासे हैं तो फिर ऐल्कॉहॉल फ्री टोनर का इस्तेमाल करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन
best care tips for sensitive skin
चूंकि स्किन सेंसिटिव है, इसलिए ऐसे मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करना चाहिए जिनमें किसी तरह की खुशबू का इस्तेमाल न किया गया हो। इससे एलर्जी की समस्या हो सकती है। 
विज्ञापन
best care tips for sensitive skin
त्वचा से डेड सेल्स को निकालने के लिए एक्सफोलिएटिंग स्क्रब का इस्तेमाल करें। ऐसी त्वचा की सफाई के लिए न तो ज्यादा ठंडे पानी का इस्तेमाल करें और न ही ज्यादा गर्म।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed