फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Side Effect of Mustard Oil: बड़े-बुजुर्ग त्वचा पर लगाते हैं सरसों का तेल तो उन्हें गिनाएं इसके नुकसान

Thu, 21 Nov 2024 10:30 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Thu, 21 Nov 2024 10:30 AM IST
सार

चेहरे पर सरसों का तेल लगाना कई लोगों के लिए एक सामान्य घरेलू उपाय है, लेकिन इसे उपयोग करने से पहले इसके नुकसान को समझना जरूरी है। 

विज्ञापन
skin care tips in hindi Side Effect of Mustard Oil on skin in winter
सरसों का तेल - फोटो : Adobe stock
Side Effect of Mustard Oil: भारतीय रसोई में आपको सरसों का तेल काफी आसानी से मिल जाएगा। इस तेल के इस्तेमाल से खाने का स्वाद कई गुना बढ़ जाता है। पर, क्या आप जानते हैं कि सरसों के तेल का इस्तेमाल त्वचा की नमी को बरकरार रखने के लिए भी किया जाता है। इसका इस्तेमाल खासतौर पर घर के बड़े-बुजुर्ग करते हैं।


उनका मानना होता है कि सर्दी के इस मौसम में सरसों का तेल अच्छे बॉडी लोशन का काम करता है। जबकि ऐसा नहीं है। सरसों का तेल भले ही त्वचा को चिकना कर देता है, लेकिन ये त्वचा को काफी नुकसान भी पहुंचाता है। आज हम यहां आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं। यहां हम आपको आज सरसों के तेल से होने वाले नुकसानों के बारे में बताने जा रहे हैं। 
skin care tips in hindi Side Effect of Mustard Oil on skin in winter
हो सकती है एलर्जी - फोटो : Adobe stock

हो सकती है एलर्जी 

यदि आपकी त्वचा संवेदनशील है तो सरसों का तेल आपके चेहरे पर एलर्जी का कारण बन सकता है।  इसमें भारी मात्रा में यूरिक एसिड होता है, जोकि संवेदनशील त्वचा के लिए हानिकारक हो सकता है। ऐसे में इसका इस्तेमाल हमेशा सोच समझ के ही करें।  

skin care tips in hindi Side Effect of Mustard Oil on skin in winter
त्वचा का काला पड़ना - फोटो : iStock

त्वचा का काला पड़ना 

यदि आप सरसों के तेल का इस्तेमाल डायरेक्ट अपनी त्वचा पर करते हैं तो त्वचा काली या डार्क हो सकती है।  यह विशेष रूप से उन लोगों में होता है जिनकी त्वचा तैलीय या संवेदनशील होती है। ऐसे में संंवेदनशील और तैलीय त्वचा वाले लोग इस सरसों के तेल से दूरी बनाएं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
skin care tips in hindi Side Effect of Mustard Oil on skin in winter
बढ़ सकती है मुंहासों की समस्या - फोटो : Adobe stock

बढ़ सकती है मुंहासों की समस्या

सरसों का तेल काफी भारी होता है, जो रोमछिद्रों को बंद कर सकता है। ऐसे में इसके ज्यादा इस्तेमाल से पिंपल्स या एक्ने बढ़ने की संभावना बढ़ जाती है। इसी के चलते इस तेल के कम इस्तेमाल की सलाह दी जाती है।   

विज्ञापन
skin care tips in hindi Side Effect of Mustard Oil on skin in winter
सूरज की रोशनी से हो सकती है परेशानी - फोटो : Adobe stock

सूरज की रोशनी से हो सकती है परेशानी 

यदि आप सरसों का तेल लगाने के बाद धूप में जाते हैं तो त्वचा पर रैशेज या जलन की समस्या हो सकती है। ऐसे में यदि आप इसका इस्तेमाल कर भी रहे हैं तो तुरंत सूरज की रोशनी में नहीं निकलें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed