Side Effect of Mustard Oil: भारतीय रसोई में आपको सरसों का तेल काफी आसानी से मिल जाएगा। इस तेल के इस्तेमाल से खाने का स्वाद कई गुना बढ़ जाता है। पर, क्या आप जानते हैं कि सरसों के तेल का इस्तेमाल त्वचा की नमी को बरकरार रखने के लिए भी किया जाता है। इसका इस्तेमाल खासतौर पर घर के बड़े-बुजुर्ग करते हैं।
उनका मानना होता है कि सर्दी के इस मौसम में सरसों का तेल अच्छे बॉडी लोशन का काम करता है। जबकि ऐसा नहीं है। सरसों का तेल भले ही त्वचा को चिकना कर देता है, लेकिन ये त्वचा को काफी नुकसान भी पहुंचाता है। आज हम यहां आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं। यहां हम आपको आज सरसों के तेल से होने वाले नुकसानों के बारे में बताने जा रहे हैं।
2 of 7
हो सकती है एलर्जी
- फोटो : Adobe stock
हो सकती है एलर्जी
यदि आपकी त्वचा संवेदनशील है तो सरसों का तेल आपके चेहरे पर एलर्जी का कारण बन सकता है। इसमें भारी मात्रा में यूरिक एसिड होता है, जोकि संवेदनशील त्वचा के लिए हानिकारक हो सकता है। ऐसे में इसका इस्तेमाल हमेशा सोच समझ के ही करें।
3 of 7
त्वचा का काला पड़ना
- फोटो : iStock
त्वचा का काला पड़ना
यदि आप सरसों के तेल का इस्तेमाल डायरेक्ट अपनी त्वचा पर करते हैं तो त्वचा काली या डार्क हो सकती है। यह विशेष रूप से उन लोगों में होता है जिनकी त्वचा तैलीय या संवेदनशील होती है। ऐसे में संंवेदनशील और तैलीय त्वचा वाले लोग इस सरसों के तेल से दूरी बनाएं।
4 of 7
बढ़ सकती है मुंहासों की समस्या
- फोटो : Adobe stock
बढ़ सकती है मुंहासों की समस्या
सरसों का तेल काफी भारी होता है, जो रोमछिद्रों को बंद कर सकता है। ऐसे में इसके ज्यादा इस्तेमाल से पिंपल्स या एक्ने बढ़ने की संभावना बढ़ जाती है। इसी के चलते इस तेल के कम इस्तेमाल की सलाह दी जाती है।
5 of 7
सूरज की रोशनी से हो सकती है परेशानी
- फोटो : Adobe stock
सूरज की रोशनी से हो सकती है परेशानी
यदि आप सरसों का तेल लगाने के बाद धूप में जाते हैं तो त्वचा पर रैशेज या जलन की समस्या हो सकती है। ऐसे में यदि आप इसका इस्तेमाल कर भी रहे हैं तो तुरंत सूरज की रोशनी में नहीं निकलें।