फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Skin Care: त्वचा के लिए लाभदायक है देसी घी, जानें इसके इस्तेमाल का सही तरीका

Mon, 24 Jul 2023 09:40 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Mon, 24 Jul 2023 09:40 AM IST
सार

जिस तरह से देसी घी स्वास्थ के लिए काफी लाभदायक है, ठीक उसी तरह से ये त्वचा को भी काफी फायदा पहुंचाता है। 

विज्ञापन
Skin Care benefits of desi ghee for skin care in hindi
How to Check Ghee Is Original or Not - फोटो : Istock

Skin Care: अपनी त्वचा को खूबसूरत बनाने के लिए लोग क्या-क्या नहीं करते। कई लोग त्वचा को चमकदार बनाने के लिए पार्लर जाते हैं, तो कई लोग घरेलू नुस्खे अपनाते हैं। घरेलू नुस्खे तो ठीक हैं लेकिन पार्लर में स्किन केयर ट्रीटमेंट लेने के लिए हजारों रुपये खर्च करने पड़ते हैं। ऐसे में आज हम आपको एक ऐसी चीज के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके इस्तेमाल से आप स्किन से जुड़ी कई परेशानियों को दूर कर सकते हैं।



हम बात कर रहे हैं गाय के दूध से बने देसी घी की। जिस तरह से देसी घी स्वास्थ के लिए काफी लाभदायक है, ठीक उसी तरह से ये त्वचा को भी काफी फायदा पहुंचाता है। देसी घी में ब्यूटिरिक एसिड, ओमेगा-3 फैटी एसिड, विटामिन B12, विटामिन A, विटामिन D, विटामिन E और विटामिन K भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो त्वचा को काफी लाभ पहुंचाता है। आइए आपको भी बताते हैं कि घी का इस्तेमाल कैसे कर सकते हैं और इसके इस्तेमाल से क्या फायदा मिलेगा। 

Skin Care benefits of desi ghee for skin care in hindi
dry skin - फोटो : istock

त्वचा के रुखेपन को करता है दूर

घी के इस्तेमाल से आप अपनी त्वचा के रुखेपन को दूर कर सकते हैं। घी में मौजूद विटामिन A और ओमेगा-3 फैटी एसिड स्किन को नेचुरली हाइड्रेट करते हैं। अपने शरीर की ड्राई स्किन में जान लाने और पोषण देने के आप घी से मालिश कर सकते हैं। ऐसा करने से आपकी त्वचा की नमी बरकरार रहेगी। 

Skin Care benefits of desi ghee for skin care in hindi
acne - फोटो : istock

पिगमेंटेशन को करता है दूर

क्या आप जानते हैं कि देसी घी आपके चेहरे पर होने पिगमेंटेशन को कम करने में मददगार है। इसमें पाई जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट पिगमेंटेशन के निशानों को भी दूर करते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Skin Care benefits of desi ghee for skin care in hindi
wrinkles

झुर्रियों से मिलेगा छुटकारा

देसी घी में ओमेगा-3 फैटी पाया जाता है, जो आपकी त्वचा को जवां बनाए रखने में मददगार रहता है। ये त्वचा पर होने वाली रिंकल्स और फाइन लाइन्स को भी दूर करता है। 

विज्ञापन
Skin Care benefits of desi ghee for skin care in hindi
pink lips

होंठों के लिए भी है फायदेमंद

बहुत से लोगों के होंठ गर्मी के मौसम में भी काफी ज्यादा फटते हैं। ऐसे में यदि आपके होंठ फटते हैं तो आप घी को रात में होंठों पर लगाकर सो सकते हैं। ऐसा करने से आपके होंठ मुलायम होंगे। देसी घी से इस्तेमाल से पपड़ीदार होंठों की समस्या कम होगी और होंठ सॉफ्ट और हेल्दी नजर आएंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed