सोशल मीडिया के इस दौर में हर कोई खूबसूरत दिखना चाहता है। इसके लिए लोग महंगे महंगे स्किन केयर प्रोडक्ट इस्तेमाल करते हैं। यदि आप भी उन्हीं लोगों में से हैं, लेकिन स्किन केयर में ज्यादा पैसे खर्च नहीं करना चाहती हैं तो हमारे बताए घरेलू नुस्खों को अपनाएं।
यहां हम एक ऐसी सस्ती चीज के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जिसके इस्तेमाल से आपका चेहरा एकदम चमक उठेगा। ये चीज आपको अपनी रसोई में ही मिल जाएगी। हम यहां बात कर रहे हैं मलाई की, जिसके इस्तेमाल से आप दमकती त्वचा पा सकते हैं। आइए आपको इसके आसान तरीके बताते हैं।
2 of 7
इस्तेमाल का तरीका
- फोटो : instagram
इस्तेमाल का तरीका
इसके इस्तेमाल के लिए सबसे पहले ताजा मलाई लें, जिसे आप दूध से निकाल सकते हैं। अगर आपकी त्वचा ऑयली है, तो मलाई में कुछ बूंदें गुलाब जल मिलाकर लगाएं।
3 of 7
इस्तेमाल का तरीका
- फोटो : Adobe stock
चेहरे को साफ करने के लिए हल्के गुनगुने पानी से धो लें। इससे त्वचा के रोमछिद्र खुल जाते हैं और गंदगी साफ हो जाती है, जिससे मलाई का असर बेहतर होता है।
4 of 7
इस्तेमाल का तरीका
- फोटो : Adobe stock
मलाई को उंगलियों पर लेकर पूरे चेहरे पर धीरे-धीरे लगाएं। 5-10 मिनट तक हल्के हाथों से गोल-गोल घुमाते हुए मसाज करें ताकि त्वचा इसे अच्छे से सोख सके।
5 of 7
इस्तेमाल का तरीका
- फोटो : Adobe stock
मलाई को कम से कम 15-20 मिनट तक चेहरे पर लगा रहने दें। इस दौरान इसे पूरी तरह से त्वचा में समाने दें, जिससे त्वचा को पर्याप्त पोषण मिल सके। जब मलाई सूख जाए, तो चेहरे को हल्के गुनगुने पानी से धो लें। इसके बाद चेहरे को साफ तौलिए से हल्के हाथों से पोंछें।