फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Side Effect of Kajal: आंखों में रोजाना काजल लगाने के पांच बड़े नुकसान, जो हर किसी को पता होने चाहिए

Thu, 03 Oct 2024 05:02 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Thu, 03 Oct 2024 05:02 PM IST
सार

अगर आप भी अपनी आंखों में हर रोज काजल लगाती हैं, तो ये लेख आपके लिए है। यहां हम आपको रोजाना काजल लगाने के नुकसान बताने जा रहे हैं।

विज्ञापन
Side Effect of kajal in hindi ankhon me kajal lagane ke nuksan
आंखों में रोजाना काजल लगाने के पांच बड़े नुकसान - फोटो : instagram

Side Effect of Kajal: काजल का इस्तेमाल महिलाएं बेहद कम उम्र से ही अपने आंखों को खूबसूरत दिखाने के लिए करती हैं। इसे महिलाओं के श्रृंगार का अहम हिस्सा माना जाता है। इसकी वजह से आंखें लगती भी बेहद खूबसूरत हैं। पर क्या आप जानते हैं कि आंखों में रोजाना काजल लगाने से कुछ बड़े नुकसान भी हो सकते हैं। खासकर यदि आप इसे सही तरीके से उपयोग नहीं करते हैं या कम गुणवत्ता वाले उत्पादों का इस्तेमाल करते हैं।



रोजाना काजल लगाने वाली महिलाओं को ये सुनिश्चित करना चाहिए कि आप अच्छी गुणवत्ता वाले, नेचुरल और हाइपोएलर्जेनिक उत्पादों से बने काजल का इस्तेमाल कर रहीं हैं। ये थोड़े महंगे जरूर आएंगे, लेकिन इनसे आंखों को ज्यादा खतरा नहीं रहेगा। यदि आप ऐसा नहीं करेंगी तो आंखों को खतरा बना रहेगा। यहां आंखों में रोजाना काजल लगाने के पांच बड़े नुकसान बताए जा रहे हैं, जिनके बारे में हर किसी को पता होना चाहिए। 

Side Effect of kajal in hindi ankhon me kajal lagane ke nuksan
आंखों में रोजाना काजल लगाने के पांच बड़े नुकसान - फोटो : Adobe stock

इंफेक्शन का खतरा

बाजार में मिलने वाले काजल का इस्तेमाल अगर आप कभी-कभार कर रहे हैं, तब तो ठीक है, लेकिन ज्यादा इस्तेमाल से इंफेक्शन का खतरा हो सकता है। दरअसल, काजल में हानिकारक रसायन या बैक्टीरिया हो सकते हैं, जो आंखों में संक्रमण का कारण बन सकते हैं। ऐसे में अगर काजल इस्तेमाल कर भी रहे हैं, तो इसकी क्वालिटी का खास ध्यान रखें। 

Side Effect of kajal in hindi ankhon me kajal lagane ke nuksan
आंखों में रोजाना काजल लगाने के पांच बड़े नुकसान - फोटो : Adobe stock

एलर्जी का खतरा

बहुत से लोगों को ये नहीं पता होता है कि काजल से आंखों में एलर्जी भी हो सकती है। दरअसल, बाजार में मिलने वाले कई काजल में ऐसे रसायन तत्व होते हैं जो आंखों में एलर्जी का कारण बन सकते हैं। इससे आंखों में सूजन, लालिमा और जलन हो सकती है। ऐसे में यदि आपकी त्वचा संवेदनशील है तो काजल कि इस्तेमाल से बचें। संवेदनशील त्वचा वाले लोगों की आंखें और भी ज्यादा संवेदनशील होती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Side Effect of kajal in hindi ankhon me kajal lagane ke nuksan
आंखों में रोजाना काजल लगाने के पांच बड़े नुकसान - फोटो : Adobe stock

आंसू की नलियां हो सकती हैं बंद

यदि आप नियमित रूप से काजल का इस्तेमाल करते हैं, तो इससे आंसू की नलियां बंद हो सकती हैं। जिसकी वजह से आंखों में सूजन, दर्द की समस्या का सामना आपको करना पड़ सकता है। 

विज्ञापन
Side Effect of kajal in hindi ankhon me kajal lagane ke nuksan
आंखों में रोजाना काजल लगाने के पांच बड़े नुकसान - फोटो : freepik

धुंधला दिखना 

कई बार ऐसा होता है कि जह काजल ज्यादा लग जाता है तो ये आंखों के अंदर चला जाता है। ये आंखों के अंदर जाकर आंखों की नमी को प्रभावित कर सकता है, जिससे धुंधली दृष्टि या आंखों में असहजता हो सकती है। यह लंबे समय तक काजल का उपयोग करने पर ज्यादा हो सकता है। इसलिए काजल इस्तेमाल करते वक्त समय का ध्यान रखें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed