{"_id":"5dc26eb98ebc3e5b5c25e1a6","slug":"scrub-body-parts-to-exfoliate-skin-avoid-dead-skin-cells","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सिर्फ चेहरे नहीं शरीर के इन अंगों से भी यूं हटाएं 'डेड स्किन'","category":{"title":"Beauty tips","title_hn":"ब्यूटी टिप्स","slug":"beauty-tips"}}
सिर्फ चेहरे नहीं शरीर के इन अंगों से भी यूं हटाएं 'डेड स्किन'
लाइफस्टाइल डेस्क
Published by: पंखुड़ी सिंह
Updated Thu, 07 Nov 2019 10:14 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
शरीर के कई हिस्सों पर काले दाग की परत या छोटे-छोटे दाने होना आम बात हो सकती है। लेकिन ये निशान भद्दे लगते हैं और ये शरीर ये में किसी चीज की कमी नहीं बल्कि आपके नजरअंदाज करने का नतीजा है। त्वचा की मृत कोशिकाएं जब एक जगह इकट्ठा हो जाती हैं तो इन्हें हटाने के लिए एक्सफोलिएशन या स्क्रब की जरूरत होती है। अपने चेहरे को तो रोजाना स्क्रब करते हैं ताकि चेहरा निखरा रहे और ब्लैकहेड्स जमा ना हों लेकिन शरीर के कुछ और अंग भी हैं जिन्हें एक्सफोलिएट यानी मृत कोशिकाओं की परत हटाने की काफी जरूरत होती है जिसे हम अक्सर भूल जाते हैं।
2 of 5
पैरों पर वैक्स या शेव करने से स्किन में जलन हो सकती है। इस तरह की स्थिति में, रेजर बंप ना हो, इसलिए आपको मृत कोशिकाओं की परत हटाने की जरूरत है। आप शेविंग या वैक्स के बाद ही एक्सफोलिएटिंग शेविंग जेल का उपयोग कर सकती हैं। ऐसा करने से आपके पैर सॉफ्ट रहेंगे और छोटे-छोटे दाने नहीं होंगे।
3 of 5
- फोटो : pixa
होंठ का फटना-रूखे हो जाना हमारे लिए आम समस्या है और हम अक्सर इसे अनदेखा भी कर देते हैं लेकिन होंठों को रोजाना एक्सफोलिएशन की जरूरत है। फटे होंठों के कारण आप लिपस्टिक भी सही तरीके से इस्तेमाल नहीं कर पाती हैं। ऐसे में आपको अपने होंठों को स्क्रब करना चाहिए। हालांकि ज्यादा जोर से स्क्रब ना करें क्योंकि होंठों की त्वचा पतली होती है। स्क्रब करने के बाद मॉइश्चराइजिंग लिप बाम जरूर लगाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
- फोटो : instagram
अगर आपको अपनी बाजू पर छोटे-छोटे दाने दिख रहे हैं तो समझ जाएं कि ये एक्सफोलिएट ना करने के कारण ही हो रहे हैं और आपको इन पर तुंरत ध्यान देने की जरूरत है। एक्सफोलिएट करने से ना केवल आपकी त्वचा की रंगत हल्की होती है बल्कि इससे आपको अगली बार वैक्सिंग कराते वक्त भी मदद मिलेगी क्योंकि यह इन-ग्रोन बाल की समस्या को कम करता है। बाजू के लिए माइल्ड बॉडी स्क्रब का इस्तेमाल करें। आप दो सप्ताह में एक बार स्क्रब जरूर करें। स्क्रब करने के बाद हल्के गुनगुने पानी से बाजू को धोएं।
विज्ञापन
5 of 5
महीने में दो बार पेडिक्योर करा लेने और रात में पेट्रोलियम जेली लगा लेने से आपकी एड़ियां मुलायम हो जाएंगी और इनसे सारी मृत कोशिकाएं कम हो जाएंगी, तो ऐसा नहीं है। एड़ियों का हफ्ते में दो बार स्क्रब करना जरूरी है। स्क्रब त्वचा को नया बनाने में मदद करता है। स्क्रब करने के बाद एड़ियों पर क्रीम या मॉइश्चराइजर लगाएं और मोजे पहन लें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।