फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hair Care: क्या आप बालों में सही समय पर तेल लगा रहे हैं? एक छोटी सी गलती बना सकती है आपको गंजा!

Wed, 15 Oct 2025 08:40 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Wed, 15 Oct 2025 08:40 AM IST
सार

Best Time To Apply Hair Oil: बालों में तेल लगाने का फायदा सिर्फ तभी मिलता है, जब आप इसे सही समय पर इस्तेमाल करें। इसी के चलते हम आपको यहां बताएंगे कि बालों में तेल लगाने का सही समय और तरीका क्या है।

विज्ञापन
right time to apply hair oil for massage in hindi baalon me tel kab lagana chahiye
बालों में तेल कब लगाना चाहिए ? - फोटो : अमर उजाला
Best Time To Apply Hair Oil:  बालों की देखभाल के लिए सदियों से स्कैल्प और बालों में मसाज करने की परंपरा है। इसकी वजह से न सिर्फ बालों को पोषण मिलता है, बल्कि इससे तनाव भी कम होने लगता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि बालों में तेल लगाने का भी एक सही समय होता है ? जी हां, गलत समय पर तेल लगाने से बालों को नुकसान भी हो सकता है।


खासकर अगर गंदे बालों या स्कैल्प पर तेल लगाया जाए, या फिर तुरंत धूप में निकल जाएं, तो हेयर फॉल की समस्या बढ़ सकती है। इसलिए जरूरी है कि आप सही समय और सही तरीके से तेल लगाएं। सही समय पर की गई तेल मालिश न केवल बालों को मजबूत बनाती है, बल्कि उनकी ग्रोथ को भी बढ़ाती है।

आइए जानते हैं कि बालों में तेल लगाने का सबसे उपयुक्त समय कौन-सा है, इसे कैसे लगाना चाहिए और किन बातों का ध्यान रखना चाहिए ताकि आपके बाल लंबे, घने और मजबूत बने रहें।

 
right time to apply hair oil for massage in hindi baalon me tel kab lagana chahiye
बालों में तेल लगाने का सही समय - फोटो : Adobe stock
बालों में तेल लगाने का सही समय

1. रात में सोने से पहले

बालों में तेल लगाने के लिए ये समय सबसे बेहतर माना जाता है। डॉक्टरों का मानना है कि रातभर तेल स्कैल्प में अच्छे से समा जाता है और बालों को भरपूर पोषण मिलता है, जिससे आपके बालों की कई समस्याएं कम होने लगती हैं। 
 
right time to apply hair oil for massage in hindi baalon me tel kab lagana chahiye
बालों में तेल लगाने का सही समय - फोटो : Adobe stock

2. बाल धोने के 2 घंटे पहले

अगर आप रातभर के लिए तेल को बालों में लगाकर नहीं रख सकते तो आपके लिए ये दूसरा विकल्प अच्छा है। इसके लिए बाल धोने से 1-2 घंटे पहले हल्के गुनगुने तेल से स्कैल्प की मालिश करें। इससे भी आपको फायदा मिलेगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
right time to apply hair oil for massage in hindi baalon me tel kab lagana chahiye
बालों में तेल लगाने का गलत समय - फोटो : Adobe stock
बालों में तेल लगाने का गलत समय

1. घर से बाहर निकलते समय

कभी भी घर से बाहर निकलने से पहले बालों में तेल न लगाएं। इससे धूल बालों में चिपक जाती है और बाल कमजोर हो जाते हैं। कई बार तो गंदगी स्कैल्प पर जम जाती है, जिससे रूसी की समस्या भी उत्पन्न हो सकती है। 

 
विज्ञापन
right time to apply hair oil for massage in hindi baalon me tel kab lagana chahiye
बालों में तेल लगाने का गलत समय - फोटो : Adobe stock
2. बाल धोने के बाद

बहुत से लोगों को आदत होती है कि वो बाल धोने के तुरंत बाद ही बालों में तेल लगा लेते हैं। जबकि ऐसा नहीं करना चाहिए। गीले बालों में तेल लगाने से बालों की जड़ें कमजोर हो जाती हैं। जिस कारण डैंड्रफ और बाल झड़ने की समस्या हो सकती है।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed