White Hair Causes: पहले जहां बालों का सफेद होना उम्र बढ़ने की निशानी माना जाता था, वहीं अब ये दिक्कत बेहद कम उम्र में देखने को मिलने लगी है। महज 20 से 30 की उम्र में महिलाएं और पुरुष सफेद बालों की समस्या से जूझ रहे हैं। लोगों को लगता है कि ये सिर्फ गलत प्रोडक्ट की वजह से होता है, जबकि ऐसा नहीं है। कम उम्र में सफेद बालों के पीछे कई वजहें हो सकती हैं।
{"_id":"6909d1d3d44c565fa60a541d","slug":"reasons-behind-premature-graying-of-hair-baal-safed-kyon-hote-hai-2025-11-04","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"White Hair Causes: आपके बाल सफेद होने के पीछे भी तो कहीं नहीं हैं ये वजहें....?","category":{"title":"Beauty tips","title_hn":"ब्यूटी टिप्स","slug":"beauty-tips"}}
White Hair Causes: आपके बाल सफेद होने के पीछे भी तो कहीं नहीं हैं ये वजहें....?
Tue, 04 Nov 2025 05:08 PM IST
श्रुति गौड़
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रुति गौड़
Updated Tue, 04 Nov 2025 05:08 PM IST
सार
White Hair Causes: अगर कम उम्र में आपके बाल भी सफेद हो रहे हैं, तो इसे अनदेखा न करें। ये आपके द्वारा की गई कुछ गलतियों की वजह से भी हो सकते हैं। यहां हम आपको इसके बारे में हर डिटेल देंगे।
विज्ञापन
आपके बाल सफेद होने के पीछे भी तो कहीं नहीं हैं ये वजहें....?
- फोटो : अमर उजाला
तनाव की वजह से
- फोटो : Freepik.com
1. तनाव की वजह से
जब तनाव बढ़ता है तो हार्मोनल का असंतुलित होना काफी स्वाभाविक होता है। ऐसे में इसकी वजह से शरीर में मेलानिन का स्तर अपने आप घटने लगता है और जैसा कि हमने आपको बताया कि मेलानिन का स्तर घटने की वजह से बाल अपने आप ही धीरे-धीरे सफेद होने लगते हैं।

पोषण तत्वों की कमी
- फोटो : Adobe
2. पोषण तत्वों की कमी
अगर खान-पान अस्त-व्यस्त है तब भी आपको कम उम्र में ही सफेद बाल जैसी समस्या से जूझना पड़ सकता है। बालों के रंग को बरकरार रखने के लिए विटामिन B12, आयरन और कॉपर जैसे तत्वों की काफी आवश्यकता होती है। इसलिए ऐसे तत्वों का सेवन करें, जिसमें ये तत्व पाए जाते हों।

धूम्रपान और अस्वस्थ जीवनशैली
- फोटो : Adobe Stock
3. धूम्रपान और अस्वस्थ जीवनशैली
ये बालों के सफेद होने का अहम कारण माना जाता है। धूम्रपान और अस्वस्थ जीवनशैली की वजह से ब्लड सर्कुलेशन कम होता है। जिस कारण बाल धीरे-धीरे सफेद होने लगते हैं। इसलिए जितना हो सके धूम्रपान जैसी चीजों से दूर रहें और जीवनशैली को सही रखें।

गलत प्रोडक्ट का इस्तेमाल
- फोटो : Adobe stock
4. गलत प्रोडक्ट का इस्तेमाल
किसी भी प्रोडक्ट का इस्तेमाल अपने हेयर टाइप को देखकर ही करना चाहिए। अगर आप किसी भी प्रोडक्ट को बालों पर बिना देखे अप्लाई कर लेंगे तो इसकी वजह से भी बाल बेहद कम उम्र में धीरे-धीरे सफेद होने लगते हैं। इसलिए प्रोडक्ट का इस्तेमाल सोच-समझ के ही करें।