Holi 2025: होली रंगों और खुशियों का त्योहार है, लेकिन यह आपकी त्वचा के लिए चुनौती भी बन सकता है। केमिकल युक्त रंग त्वचा को रूखा, बेजान और संवेदनशील बना सकते हैं, जिससे खुजली, जलन और रैशेज हो सकते हैं।
अगर होली के बाद आपकी त्वचा को नुकसान पहुंचा है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। हमारे बताए गए घरेलू नुस्खे अपनाकर आप अपनी स्किन को दोबारा हेल्दी और ग्लोइंग बना सकते हैं। सही स्किन केयर, हाइड्रेशन और नैचुरल इंग्रीडिएंट्स का इस्तेमाल करने से आपकी त्वचा कोमल और चमकदार बनी रहेगी।
2 of 6
बेसन और दही का उबटन लगाएं
- फोटो : Adobe stock
बेसन और दही का उबटन लगाएं
ये उबटन आपके चेहरे की जलन को भी कम करने में मदद करेगा। इसके इस्तेमाल के लिए 2 चम्मच बेसन, 1 चम्मच दही, कुछ बूंदें नींबू का रस मिलाकर पेस्ट बनाएं। अब इस पेस्ट को इसे चेहरे और हाथों पर लगाकर 10-15 मिनट के लिए छोड़ दें। आखिर में इसे हल्के हाथों से मसाज करके धो लें।
3 of 6
दिन में दो बार एलोवेरा जेल लगाएं
- फोटो : Adobe stock
दिन में दो बार एलोवेरा जेल लगाएं
अगर रंगों की वजह से स्किन में जलन या खुजली हो रही है, तो एलोवेरा जेल लगाएं। इसके लिए कोशिश करें कि ताजा एलोवेरा जेल ही इस्तेमाल करें। ये आपकी त्वचा को ठंडक पहुंचाएगा और जलन से राहत देगा।
4 of 6
नारियल तेल से करें मसाज
- फोटो : Adobe stock
नारियल तेल से करें मसाज
हर घर में नारियल का तेल तो उपलब्ध रहता ही है। ऐसे में आप इससे मसाज करके भी चेहरे की जलन से राहत पा सकते हैं। इस्तेमाल के लिए 5-10 मिनट तक हल्के हाथों से मालिश करें और फिर हल्के गर्म पानी से धो लें। इससे त्वचा की नमी भी बरकरार रहेगी।
5 of 6
गुलाब जल और शहद का मास्क
- फोटो : Adobe stock
गुलाब जल और शहद का मास्क
गुलाब जल और शहद मिलाकर लगाने से स्किन सॉफ्ट और फ्रेश महसूस होगी। इसके इस्तेमाल के लिए 2 चम्मच गुलाब जल और 1 चम्मच शहद मिलाएं।अब इसे चेहरे पर 10 मिनट तक लगाकर छोड़ दें और फिर धो लें। ये आपकी त्वचा को हाइड्रेट करने का काम करता है।