{"_id":"647ecf82ee0ac2dd720e88ab","slug":"milk-bath-benefits-during-summer-season-helps-to-feel-refresh-whole-day-2023-06-06","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Benefits of Milk Bath: नहाते वक्त करें दूध का इस्तेमाल, गर्मियों में भी ग्लो करेगी त्वचा","category":{"title":"Beauty tips","title_hn":"ब्यूटी टिप्स","slug":"beauty-tips"}}
Benefits of Milk Bath: नहाते वक्त करें दूध का इस्तेमाल, गर्मियों में भी ग्लो करेगी त्वचा
Benefits of Milk Bath: गर्मियों के मौसम में खुद को तरोताजा रखना बेहद जरूरी होता है। लोग तो दिन में दो बार नहाने की सलाह देते हैं, ताकि स्किन पर किसी भी तरह के बैक्टीरिया जमा ना हों। गर्मियों में लोग जब भी तेज धूप में घर से बाहर निकलते हैं तो सनबर्न, टैनिंग जैसी समस्या का होना बेहद आम बात है। अगर स्किन केयर की बात करें तो जिस तरह से सर्दी के मौसम में स्किन का ध्यान रखता जाता है, ठीक उसी तरह से गर्मी और बरसात के मौसम में भी त्वचा का ध्यान रखना जरूरी होता है।
अगर आप भी धूप से होने वाली टैनिंग, सनबर्न, खुजली और एलर्जी से अपनी त्वचा को बचाना चाहते हैं तो दूध का इस्तेमाल कर सकते हैं। दरअसल, दूध में पाए जाने वाले पोषक तत्व आपकी त्वचा को कई तरह की परेशानियों से बचाकर रखते हैं। इसी के चलते आज के लेख में हम आपको नहाते वक्त कुछ तरीकों से दूध का इस्तेमाल करना बताएंगे, ताकि आप भी गर्मियों के मौसम में खुद को पूरे दिन तरोताजा महसूस कर सकें।
2 of 5
Benefits of Milk Bath
- फोटो : istock
दूर होगी ड्राई स्किन की समस्या
गर्मी के मौसम में कई लोगों की स्किन बेहद ड्राई हो जाती है। अगर आपके साथ भी ये परेशानी हे तो रोजाना नहाने के पानी में आधा कप दूध डाल लें। इससे आपके त्वचा की नमी बरकरार रहेगी। ये स्किन की नमी को लॉक करके रखता है। आप इसका इस्तेमाल रोजाना कर सकती हैं।
3 of 5
Benefits of Milk Bath
- फोटो : istock
त्वचा पर आता है निखार
नहाने के पानी में एक कप दूध डालकर नहाने से आपकी स्किन पर निखार आता है। इससे चेहरे के दाग-धब्बे भी दूर हो जाते हैं। रोजाना इसके इस्तेमाल से आपकी स्किन पर चमक भी आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Benefits of Milk Bath
- फोटो : istock
एलर्जी रहेगी दूर
अगर आपकी स्किन पर खुजली, रैशेज और दाने की समस्या है तो आप नहाने के पानी में दूध डाल कर इससे बचाव कर सकते हैं। ऐसा करने से आपकी स्किन में कसाव भी रहेगा।
विज्ञापन
5 of 5
milk bath
- फोटो : istock
एंटी एजिंग की तरह करेगा काम
स्किन पर दूध का इस्तेमाल आपकी स्किन के लिए एंटी एजिंग का काम करेगा। इससे त्वचा का ढीलापन दूर होता है और चेहरा ग्लो करता है। आप एक्ने की समस्या को खत्म करने के लिए इसको इस्तेमाल रोज कर सकती हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।