फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Makeup Tips: अगर सही से नहीं किया इन ब्यूटी प्रोडक्ट का इस्तेमाल तो बिगड़ सकती है चेहरे की रंगत

Thu, 08 Jun 2023 03:34 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Thu, 08 Jun 2023 03:34 PM IST
सार

अगर आप मेकअप करते वक्त सावधानी नहीं बरतती हैं तो हो सकता है ये आपके चेहरे को खूबसूरत बनाने की बजाय चेहरे की रंगत बिगाड़ दे। 

विज्ञापन
Makeup Tips use these beauty product with safety this harm your skin
makeup new - फोटो : istock

Makeup Tips: आज के समय में लोग अपनी त्वचा को लेकर काफी काफी सजग रहते हैं। आपने अक्सर स्किन एक्सपर्ट से सुना होगा कि जब भी किसी पार्लर में जाएं तो किसी और के इस्तेमाल किए हुए मेकअप प्रोडक्ट का इस्तेमाल ना करें। अगर आप ऐसा करते हैं, तो हो सकता है कि इसका प्रभाव आपकी स्किन पर पड़े। इसके चलते खास तौर पर महिलाएं अपने प्रोडक्ट ही इस्तेमाल करना ज्यादा पसंद करती हैं।



अगर आप कभी-कभी मेकअप इस्तेमाल कर रही हैं, तब तो ठीक है, पर ज्यादा मेकअप लगाना आपके चेहरे की रंगत को खराब कर सकता है। क्या आप जानती हैं कि भले ही आप अपना खुद का ही मेकअप इस्तेमाल करती हों, पर बार-बार इसका इस्तेमाल करने से आपको स्किन से जुड़ी परेशानियां हो सकती हैं। जी हां, सुनने में ये अजीब लगता है, पर यही सच है। दरअसल, ज्यादातर मेकअप प्रोडक्ट केमिकल युक्त होते हैं। जिनका ज्यादा इस्तेमाल आपकी स्किन को डैमेज कर सकता है। आज के लेख में हम आपको उन प्रोडक्ट्स के बारे में बताएंगे, जिनको इस्तेमाल आपको बार-बार नहीं करना चाहिए।

Makeup Tips use these beauty product with safety this harm your skin
Lipstick - फोटो : सांकेतिक तस्वीर

लिपस्टिक

महिलाओं की जिंदगी में लिपस्टिक काफी ज्यादा अहम किरदार निभाती है। महिलाएं घर से बाहर जाते वक्त पूरा मेकअप करें या ना करें, पर लिपस्टिक लगाना कभी नहीं भूलतीं। पर, क्या आप जानती हैं तो कुछ लिपस्टिक और लिप- ग्लॉस तेल और केमिकलयुक्त होते हैं, जो आपके होंठों को नुकसान पहुंचाते हैं। इससे होंठों के पोर्स तक बंद हो जाते हैं। इसलिए ज्यादा लिपस्टिक लगाने से दूर ही रहें। 

Makeup Tips use these beauty product with safety this harm your skin
kajal - फोटो : istock

काजल

काजल का इस्तेमाल आंखों की सुंदरता बढ़ाने के लिए किया जाता है। पर, बाजारों में मिलने वाले कई काजलों में मौजूद कैमिकल, विषाक्त पदार्थ, यूवाइटिस, ग्लूकोमा, सूखी आंख और आंखों में इंफेक्शन का कारण बनते हैं। अगर आपके आंख में खुजली और एलर्जी की समस्या है तो भी इसके इस्तेमाल से बचें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Makeup Tips use these beauty product with safety this harm your skin
powder - फोटो : fortune

पाउडर

गर्मियों के मौसम में हर कोई पाउडर का इस्तेमाल करता है। इसमें कई ऐसे तत्व मौजूद होते हैं, जो सीधा स्किन पर बुरा प्रभाव डालते हैं। 

विज्ञापन
Makeup Tips use these beauty product with safety this harm your skin
नेट पेंट - फोटो : instagram

नेल पॉलिश

नाखूनों की सुंदरता को बढ़ाने के लिए महिलाएं इसका इस्तेमाल करती हैं। इसमें मौजूद केमिकल से नाखून अपनी प्राकृतिक सुंदरता खो देते हैं। इसके ज्यादा इस्तेमाल से नाखून पीले पड़ने लगते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed