फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शरीर पर हुए स्ट्रेच मार्क्स कर रहे शर्मिंदा तो इन मेकअप टिप्स से छुप जाएंगे

Sat, 18 Jul 2020 09:45 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Sat, 18 Jul 2020 09:45 AM IST
विज्ञापन
makeup ideas to hide stretch marks
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

शरीर पर अक्सर मोटापे की वजह से स्ट्रेच मार्क्स आ जाते हैं। वहीं महिलाओं में तो गर्भावस्था के बाद पेट के आसपास के हिस्सों में स्ट्रेच मार्क्स नजर आने लगते हैं। जो देखने में काफी खराब लगते है। ऐसे में किसी भी तरह की ड्रेस को पहनने पर शर्मिंदगी का अनुभव होता है। लेकिन अब इन मार्क्स से घबराने या शर्मिंदा होने की जरूरत नही है। इन स्ट्रेच मार्क्स को मेकअप की मदद से आसानी से छुपाया जा सकता है। तो चलिए जानें मेकअप के आसान से टिप्स।


 
makeup ideas to hide stretch marks
सही कलर करेक्टर का चुनाव

सबसे पहले तो ये जान लें कि किसी भी तरह के मार्क्स को ढकने के लिए सही कलर करेक्टर का चुनाव करें। अगर स्ट्रेच मार्क्स लाल या बैंगनी रंग के दिखते हैं तो इसके लिए पीले रंग के करेक्टर का चुनाव बेहतर है। वहीं पुराने मार्क्स जो शरीर के रंग के हो जाते हैं उनके लिए किसी भी तरह के करेक्टर की जरूरत नही होती है। क्योंकि ये काफी हल्के रंग के होते हैं।

makeup ideas to hide stretch marks
फुल कवरेज फाउंडेशन
फुल कवरेज फाउंडेशन का इस्तेमाल

बेशक स्ट्रेच मार्क्स को कवर करने के लिए फुल कवरेज फाउंडेशन काफी जरूरी है। इनके सही इस्तेमाल से स्कार्स से लेकर हाइपरपिग्मेंटेशन तक को कवर किया जा सकता है। फुल कवरेज फाउंडेशन तेजी से स्किन पर फैलता है और आपके स्किन पर एक इवन टोन जैसा नजर आने लगता है। जिसके कारण उस हिस्से की त्वचा स्मूद और नेचुरल दिखने लगती है। 



 
विज्ञापन
विज्ञापन
makeup ideas to hide stretch marks
मेकअप सेट करना है जरूरी
मेकअप करें सेट

अगर आप चाहती हैं कि ये दिनभर टिका रहे तो मेकअप ब्रश से इसे सेटिंग पाउडर लगाकर अच्छे से फैला लें।


 
विज्ञापन
makeup ideas to hide stretch marks
स्ट्रेच मार्क्स के सेल्फ टैनर - फोटो : Pixabay
सेल्फ टैनर करें अप्लाई

स्ट्रेच मार्क्स और शरीर के किसी भी हिस्से की टैन लाइन को ढंकने के लिए सेल्फ टैनर आता है। बाजार में मिलने वाले अच्छे किस्म के सेल्फ टैनर से आप बिना किसी मेकअप और मेहनत के इन मार्क्स को आसानी से छुपा सकती हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed