फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पुराने मुंहासे के दाग भी हो जाएंगे दूर, बस घर पर बने इन तीन फेसपैक का करें इस्तेमाल

Fri, 17 Jul 2020 08:49 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Fri, 17 Jul 2020 08:49 AM IST
विज्ञापन
homemade face pack to old acne scars

खूबसूरत दिखने की चाह हर महिला की होती है। लेकन कई बार गलत खानपान और दिनचर्या की वजह से ये ख्वाब अधूरा रह जाता है। इसका कारण है चेहरे पर निकलने वाले मुंहासे और उनके दाग-धब्बे जो त्वचा पर लगे ग्रहण के जैसे दिखते हैं। मुंहासों के बाद हुए दाग को तुरंत सही इलाज की मदद से दूर किया जा सकता है। लेकिन अगर इनको नजरअंदाज किया जाए तो इन्हें हटाना चुनौतीपूर्ण हो जाता है। 



 
homemade face pack to old acne scars
face pack

लेकिन इन घर पर बने फेसपैक को लगातार इस्तेमाल किया जाए तो इन धब्बों से छुटकारा मिल सकता है। तो चलिए जानें कौन से हैं वो पैक।



 
homemade face pack to old acne scars
संतरे के छिलके

संतरे के छिलके से बने पाउडर को फेस पैक की तरह इस्तेमाल करने से पुराने दाग-धब्बों से भी छुटाकारा मिल जाता है। संतरे के छिलके में मौजूद साइट्रिक एसिड इन धब्बों को हल्का करने में मदद करते हैं। इसके लिए एक चम्मच संतरे के छिलके का पाउडर, दूध और शहद को मिलाकर पेस्ट बना लें और चेहरे पर लगाकर सूखने दें। फिर उसे सुखाकर ठंडे पानी से धो दें।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
homemade face pack to old acne scars
ग्रीन टी का फेस पैक

दो चुटकी हल्दी, एक चम्मच ग्रीन टी और एक चम्मच बेसन को मिलाकर पेस्ट बना लें। चेहरे को अच्छी तरह धोकर साफ करें और पेस्ट को चेहरे पर लगाएं। बीस मिनट के बाद कॉटन में गुलाब जल लगा कर सूख चुके पैक को गीला करें। अब दोनों हाथों से मसाज करते हुए पैक को छुड़ाएं। चेहरे को ताजे पानी से धो लें। ये पैक चेहरे के पिंपल को दूर भगाने में कारगर है। साथ ही इसकी मदद से पुराने दाग-धब्बे भी दूर हो जाते हैं।


 
विज्ञापन
homemade face pack to old acne scars
potato
आलू का रस

आलू के रस को त्वचा के दाग-धब्बों को दूर करने के लिए वरदान माना जाता है। आलू को कद्दूकस करके उसमें रस को निकालकर शहद के साथ मिलाकर चेहरे पर लगाने से सारे दाग-धब्बे दूर हो जाते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed