फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

त्वचा की खूबसूरती बढ़ानी है तो खाने में शामिल करें ये विटामिन

Thu, 17 Dec 2020 10:04 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Thu, 17 Dec 2020 10:04 AM IST
विज्ञापन
looking naturally beautiful if add these vitamins in your food
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

खूबसूरत दिखना हर किसी की चाह होती है। फिर चाहे वो लड़का हो या लड़की। साफ-सुथरी दमकती त्वचा सभी को पसंद होती है। इसके लिए सभी कुछ ना कुछ जतन करते रहते हैं। क्योंकि गलत लाइफस्टाइल और खानपान की वजह से कई बार चेहरे पर मुंहासे, रिंकल और आंखों के नीचे काले घेरे से पड़ने लगते हैं। जो सुंदरता में ग्रहण का काम करते हैं। ऐसे में जरूरी है त्वचा की सही देखभाल की जाए। लेकिन कई बार बहुत सारे केमिकल वाले प्रोडक्ट के इस्तेमाल के बावजूद चेहरा नहीं चमकता तो जरूरत अपने खानपान पर ध्यान देने की। त्वचा की खूबसूरती बढ़ानी है तो इन विटामिन को अपने रोजाना के खाने में शामिल करें।

Trending Videos
looking naturally beautiful if add these vitamins in your food
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विटामिन ए

विटामिन ए आंखों की रोशनी के साथ ही त्वचा और बालों के लिए बहुत जरूरी है। चेहरे की झुर्रियों को भी दूर करने के लिए विटामिन ए का सेवन जरूर करें। यहीं नहीं सूरज की रोशनी से होने वाले नुकसान को विटामिन ए रोकता है। इसलिए खाने में आलू, पालक, गाजर जैसी सब्जियों को जरूर खाएं।

looking naturally beautiful if add these vitamins in your food
skin damage - फोटो : pixabay
विटामिन बी-3

विटामि बी-3 का सेवन त्वचा की बढ़ती उम्र को रोकने के काम में आता है। इसके साथ ही विटामिन बी-3 की कमी होने पर त्वचा से चमक चली जाती है। इसलिए इस विटामिन का सेवन जरूर अपने खाने में करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
looking naturally beautiful if add these vitamins in your food
dry skin - फोटो : Pixabay
विटामिन के

त्वचा पर होने वाले बिना वजह के काले धब्बे और घाव विटामिन के की कमी से होते हैं। इसलिए खान पान में विटामिन के को शामिल करना ना भूलें। विटामिन के का भरपूर स्त्रोत केला, गोभी और दूध हैं। जिसमें ये विटामिन पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है।

विज्ञापन
looking naturally beautiful if add these vitamins in your food
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
विटामिन सी

विटामिन सी को सेहत और सुंदरता दोनों के लिए बहुत ही लाभदायक माना जाता है। विटामिन सी का सेवन करने से कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी के खतरे से भी बचा जा सकता है। विटामिन सी के लिए आप खट्टे फल, मिर्च, ब्रोकोली, स्ट्रॉबेरी, टमाटर, ब्रसेल्स स्प्राउट्स जैसे कई अन्य चीजों का सेवन कर सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed