सांवले पन की वजह से लोग अक्सर अपने आप को हीन भावना से देखने लगते है यहां तक की कई बार वो लोगों के ताने का शिकार भी हो जाते हैं लेकिन क्या आपको पता है
सांवलापन आपके लिए हमेशा खराब नहीं होता बल्कि इससे कुछ ऐसे फायदे होते हैं जिसे जानकर गोरे लोग भी
जलभुन जाएंगे। लेकिन उससे पहले आपको बताते है कैसे कोई होता है गोरा और सांवला।
डॉक्टर्स के अनुसार मेलालिन नाम के कलर पिंगमेंट पर ही रंग डिपेंड करता है यानि कि अगर मेलालिन ज्यादा है तो आपका रंग सांवला और कम है तो आपका रंग गोरा। तो चलिए आज हम आपको सांवले होने के कुछ ऐसे फायदे बताएंगे जो आपको खुश कर देंगे।
अगर किसी का कमप्लेक्शन सांवला है तो उसमें मेलालिन की मात्रा ज्यादा है जो उसे सूरज की हानिकारक किरणों से बचाने में मददगार साबित होती है।
मेलालिन की मात्रा ज्यादा होनी की वजह से सांवले इंसान को स्किन कैंसर कम होने की आशंका रहती है।
सांवली त्वचा में मौजूद खास मेलालिन तत्व सेंट्रल नर्वस सिस्टम को नुकसान पहुंचाने वाले पैरासाइट से बचाता है।