{"_id":"5fe1d54d90c54a707d005a00","slug":"kiara-advani-beauty-secrets-homemade-face-pack-by-grandmother-nuskha","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कियारा आडवाणी की सुंदर त्वचा का राज जान हो जाएंगे हैरान, करती हैं इस चीज का इस्तेमाल","category":{"title":"Beauty tips","title_hn":"ब्यूटी टिप्स","slug":"beauty-tips"}}
कियारा आडवाणी की सुंदर त्वचा का राज जान हो जाएंगे हैरान, करती हैं इस चीज का इस्तेमाल
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Tue, 22 Dec 2020 05:19 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
kiara advani
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कियारा आडवाणी उन एक्ट्रेस में शामिल हैं। जिन्हें बड़े पर्दे पर देख लोग दीवाने हो जाते हैं। अपनी सादगीभरी खूबसूरती से कियारा ने प्रशंसकों के दिलों में जगह बनाई है। ऐसे में हर कोई जरूर उनकी खूबसूरत त्वचा का राज भी जानना चाहता होगा। हमेशा दमकते रहने वाली कियारा अक्सर बहुत कम मेकअप में दिखाई देती हैं। जिसे देख लोगों का हैरान होना लाजिमी है कि आखिर किस तरह से वो खुद की त्वचा का सही तरीके से ख्याल रख पाती हैं। अगर आपके मन में भी इस तरह के सवाल हैं तो आज जरूर आपको पता चल जाएगा कि कियारा की खूबसूरत त्वचा का राज आखिर है क्या?
2 of 5
कियारा आडवाणी
- फोटो : PTI
कियारा आडवाणी खुद की त्वचा को निखारने के लिए बहुत सारे ब्यूटी ट्रीटमेंट का सहारा नहीं लेती हैं। उन्हें खुद को बहुत ही कम मेकअप में देखना पसंद है। कियारा का कहना है कि वो तब तक मेकअप लगाना पसंद नहीं करती हैं। जब तक की इसकी खास मांग ना हो जैसे की कोई शूट या फिर इवेंट में जाना हो। इसके अलावा वो बहुत ही कम मेकअप में खुद को संवार लेती हैं।
3 of 5
kiara advani
- फोटो : instagram
हर लड़की की तरह कियारा को भी अपने दादी मां के नुस्खे भाते हैं। साथ ही वो इन्हें आजमाने से भी गुरेज नहीं करती हैं। क्योंकि उन्हें लगता है कि प्राकृतिक चीजें त्वचा के लिए सुरक्षित रहती हैं और इनका कोई नुकसान भी नही होता है। त्वचा तो दमकता रखने के लिए वो घर पर ही बने फेस पैक का इस्तेमाल करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
kiara advani
- फोटो : instagram
कियारा घर में बनें जिस फेस पैक का इस्तेमाल करती हैं। उसमे वो शहद, बेसन, क्रीम, दूध और नींबू डालना पसंद करती हैं। पूरी तरह से प्राकृतिक चीजों से बना ये फेस पैक त्वचा को किसी भी तरह का नुकसान नहीं पहुंचाता है।
विज्ञापन
5 of 5
नींबू
- फोटो : amar ujala
आप भी इस फेस पैक को घर पर बनाकर लगा सकते हैं। इसके लिए बस दो चम्मच बेसन, एक चम्मच शहद, आधा चम्मच दूध की मलाई, दो से तीन बूंद नींबू का रस। इन सबको लेकर पेस्ट बना लें। फिर इस पेस्ट को चेहरे पर लगाकर दस से बीस मिनट के लिए छोड़ दें। फिर पानी से चेहरे को हल्का मसाज करते हुए साफ कर लें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।