बाजार सज चुके हैं, महिलाएं करवाचौथ की तैयारियों में लग गई हैं। इस साल यह त्योहार 27 अक्टूबर को है। यह दिन सुहागिनों के लिए बहुत उत्तम माना जाता है। मान्यता है कि इस व्रत को करने से अखंड सौभाग्य का वरदान मिलता है। इस दिन विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी आयु और अविवाहित महिलाएं मनचाहा वर पाने के लिए व्रत रखती हैं।
पुराणों में करवाचौथ व्रत का बहुत अधिक महत्व है। इस दिन हाथों में मेहंदी लगाना काफी शुभ माना जाता है। अगर आप भी ये सोच रही हैं कि आखिर इस बार कैसी मेहंदी लगाए तो आपकी ये परेशानी हम थोड़ी कम कर देते हैं। आइए बताते हैं मेहंदी के बेस्ट और लेटेस्ट डिजाइन के बारे में...
ब्रेसलेट मेहंदी
इस करवाचौथ कुछ अलग ट्राई करने का मन है तो आप ब्रेसलेट मेहंदी ट्राई कर सकती हैं। ये काफी ट्रेंड में है। खास बात ये है कि इसे लगाना बेहद आसान है। बस फोटो सेव करें और देखकर लगाती जाएं। इस डिजाइन को लगाकर आपकी मेहंदी सबसे अलग दिखेगी।
जोमेटरी डिजाइन मेहंदी
आप चाहे तो जोमेटरी डिजाइन मेहंदी भी लगा सकती हैं। दिखने में ये डिजाइन बहुत सिंपल लगता है लेकिन यह आपके हाथों को बहुत प्यारा लुक देता है।
फ्लावर डिजाइन मेहंदी
फ्लावर डिजाइन भी इन दिनों काफी ट्रेंड कर रहा है और लोग इसे काफी पसंद भी कर रहे हैं। इसे लगाना भी बहुत आसान होता है साथ ही यह काफी अलग और स्टाइलिश तरीका है जो आपको बाकी से हटके लुक देगा।
रिंग मेहंदी डिजाइन
अगर आपको मेहंदी के ज्यादा भरे डिजाइन पसंद नहीं हैं तो रिंग मेहंदी आपके लिए बेस्ट आप्शन हैं। आजकल यह काफी डिमांड में हैं और ये आपको काफी क्लासी लुक देती हैं।