फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ब्यूटी एक्सपर्ट शहनाज हुसैन से जानिए, खूबसूरत कैसे बना सकती हैं रसोई में रखी चीजें

Fri, 26 Oct 2018 11:16 AM IST
रूपायन डेस्क, अमर उजाला
रूपायन डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 26 Oct 2018 11:16 AM IST
विज्ञापन
karwa chauth 2018 Beauty Tips and Tricks for women for this Karva Chauth
karva chauth

करवा चौथ के व्रत को लेकर हर विवाहित महिलाओं के दिल में एक विशेष उत्साह रहता है। इस दिन वह अपने पति के लंबे जीवन के लिए प्रार्थना करती हैं, उपवास रखती हैं। इस अवसर पर हर महिला खूबसूरत दिखना चाहती है। इसके लिए मेहंदी, सिंदूर, चूडि़यां, बिंदी कई प्रकार की चीजें खरीदती हैं और घंटों पार्लर में गुजारती हैं, लेकिन कुछ चीजों के जरिए आप इस करवा चौथ पर अपनी त्वचा को और भी निखार सकती हैं।



ब्यूटी एक्सपर्ट शहनाज हुसैन बताती हैं कि एक स्वस्थ जीवनशैली से चेहरे की चमक और जीवन शक्ति को प्रतिबिंबित करने में मदद मिलती है। सही दिखने के लिए सही आहार, व्यायाम, पर्याप्त नींद और आराम जरूरी है। वास्तव में, एक स्वस्थ जीवनशैली ही सुंदरता का मूल आधार है और चेहरे पर चमक लाने में मदद करती है। दिमाग को शांत रखने में गहरी सांस लेने जैसे व्यायाम सहायक होते हैं। इसके साथ ही कई ऐसी चीजें हैं, जिससे आप प्राकृतिक निखार पा सकती हैं।

karwa chauth 2018 Beauty Tips and Tricks for women for this Karva Chauth
glowing skin

दो चम्मच गेहूं का चोकर, एक चम्मच बादाम, दही, शहद और गुलाब के पानी के साथ घर पर ही एक मास्क बनाएं। सबको मिलाकर पेस्ट बना लें और अब चेहरे पर लगाएं। होंठ और आंखों के आसपास लगाने से परहेज करें। 20 मिनट बाद इसे धो लें। 'क्वीक फिक्स' पैक के लिए, शहद को अंडे के सफेद हिस्से में मिलाकर चेहरे पर लगाएं। 20 मिनट के बाद पानी से इसे धो लें। यह चेहरे को नरम बनाता है और चमकाता है।
 

सुस्त और थकी हुई आंखों के लिए, गुलाब के पानी में कॉटन को डूबाकर आंखों को बंद करके उसके उपर रखें। मास्क सूखाते समय लेटकर आराम करें। यह थकान को दूरकर आंखों को चमकाने में मदद करता है। गुलाब की सुगंध मन पर एक शांतिपूर्ण प्रभाव डालता है।

karwa chauth 2018 Beauty Tips and Tricks for women for this Karva Chauth
hair detox - फोटो : Image Source: File Photo

एक अंडे के साथ एक चम्मच नींबू का रस और शहद मिलाएं। उन्हें अच्छी तरह से मिला लें। इस मिश्रण से हल्के-हल्के सिर की मालिश करें। फिर बाल धोने से पहले, बीस मिनट तक बालों को गरम तौलिये में लपेटें। आपके बालों की चमक बढ़ जाएगी।
 

तैलीय बालों के लिए शैम्पू के बाद बाल को रिंज करें। चाय का पानी और नींबू रिंज बालों को चमक देगा। पानी में चाय की पत्तियों को उबालें। उबालने के बाद, आपके पास लगभग 5 से 6 कप चाय का पानी होना चाहिए। इसे ठंडा करके छान लें। इसमें नींबू का रस मिलाएं और शैम्पू के बाद इससे बालों को रिंज करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
karwa chauth 2018 Beauty Tips and Tricks for women for this Karva Chauth
mehandi design - फोटो : Instagram

हाथों पर मेहंदी लगाना भी करवा चौथ का हिस्सा है। एक दिन पहले अपना मैनीक्योर और पेडीक्योर करवा लें और उसके बाद मेहंदी लगाएं। मेहंदी लगाने के बाद, एक या दो घंटे तक इसे रखें और नींबू के रस और चीनी के मिश्रण को समय-समय पर  लगाते रहें। जितने लंबे समय तक पेस्ट रखेंगे, उतना ही रंग गहरा होगा। मेहंदी के पेस्ट को स्क्रैप करके हटा दें। इसे धोना नहीं चाहिए। तेल लगाएं और कुछ घंटों तक साबुन और पानी से हाथ धोनें से बचें।

विज्ञापन
karwa chauth 2018 Beauty Tips and Tricks for women for this Karva Chauth
मेकअप - फोटो : Image Source: File Photo
मेकअप के लिए, पहले त्वचा को साफ करें और तरल मॉइश्चराइजर लगाएं। तैलीय त्वचा के लिए, एक हार्ड लोशन इस्तेमाल करें। फाउंडेशन लगाने से पहले, धब्बों को कवर करें। मुंहासे को छिपाने के लिए, कॉटन बड पर कंसीलर लगाकर इसे भरें। फिर फाउंडेशन लगाएं। इस विशेष अवसर के लिए गोल्डन फाउंडेशन आजमाएं। इसके साथ फेस को मार्क करें और एक नर्म स्पंज से ब्लेंड करें। फाउंडेशन सेट करने के लिए लाइट डस्ट गोल्डन पाउडर का इस्तेमाल करें। एक ब्लूसर से चीक को हाइलाइट करें, इसे अच्छी तरह मिलाएं, ताकि यह चेहरे को प्राकृतिक चमक दे।

काजल या डार्क आई पेंसिल से आंखों की आउटलाइन तैयार करें। इसे ऊपरी लिड पर लगाएं और कॉटन बड से चिकना बनाएं। धीरे-धीरे लोअर लिड पर काजल या आई पेंसिल की एक लाइन बनाएं। फिर मसकारा लगाएं। होंठों के लिए ग्लॉस लोकप्रिय है। लाल और लाल रंग के शेड अपनाएं। एक लिप लाइनर का प्रयोग कर,ें जो आपके लिपस्टिक के रंग का हो। कलर के ऊपर ग्लॉस का उपयोग करें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed