फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हुमा कुरैशी बर्थडे: हुमा कुरैशी के जन्मदिन पर जानिए उनकी खूबसूरती का राज

Wed, 28 Jul 2021 01:59 PM IST
संकल्प सिंह लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Wed, 28 Jul 2021 01:59 PM IST
विज्ञापन
Huma Qureshi Birthday know the beauty secret of Huma on the occasion of her birthday
हुमा कुरैशी - फोटो : Instagram

'गैंग्स ऑफ वासेपुर' फिल्म से मशहूर हुई एक्ट्रेस हुमा कुरैशी का आज जन्मदिन है। सोशल मीडिया पर इस अदाकारा की बड़ी फैन फॉलोइंग है। हुमा कुरैशी के इंस्टाग्राम अकाउंट पर 4 मिलियन से भी ज्यादा फॉलोअर्स हैं। इस खूबसूरत अदाकारा ने बॉलीवुड की कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों में काम किया है। हुमा कुरैशी आज अपना 35वां जन्मदिन मना रही हैं। उनकी एक्टिंग स्किल काफी लाजवाब है। हुमा कुरैशी दिखने में काफी गॉर्जियस और गुड लुकिंग हैं। उनकी त्वचा हमेशा तरोताजा और हेल्दी रहती है। इस कारण वह बिना मेकअप के भी सुंदर दिखती हैं। अक्सर लोग उनकी इस ब्यूटी का राज जानने की कोशिश में रहते हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको हुमा कुरैशी की खूबसूरती का राज बताएंगे। उनकी खूबसूरती के इन टिप्स को अपनाकर आप भी हुमा की तरह सुंदर, गुंड लुकिंग और गॉर्जियस दिख सकती हैं। इसी सिलसिले में आइए जानते हैं हुमा कुरैशी की सुंदरता के राज के बारे में -

Huma Qureshi Birthday know the beauty secret of Huma on the occasion of her birthday
हुमा कुरैशी - फोटो : instagram

शूटिंग या किसी जरूरी काम के बाद हुमा कुरैशी अपने मेकअप को हटाना बिल्कुल भी नहीं भूलती। त्वचा को हाइड्रेट रखने के लिए वह सनस्क्रीन को इस्तेमाल में लेकर आती हैं। इसके अलावा वह खूब सारा पानी पीती हैं, जिससे उनका चेहरा हमेशा खिला-खिला नजर आता है। अक्सर त्वचा की देखभाल के लिए वह अपने किचन में मौजूद चीजों का भी प्रयोग करती हैं।

Huma Qureshi Birthday know the beauty secret of Huma on the occasion of her birthday
हुमा कुरैशी - फोटो : instagram

अपनी स्किन को स्क्रब करने के लिए हुमा शहद का इस्तेमाल करती हैं। वे अक्सर बेसन और दही का फेस मास्क लगाती हैं। त्वचा की मॉइस्चराइजिंग का वह पूरा ख्याल रखती हैं। इस कारण उनकी स्किन काफी हेल्दी रहती है। हुमा सप्ताह में एक बार मास्क जरूर लगाती हैं ताकि स्किन का गहराई से हाइड्रेशन हो सके। इससे उनकी स्किन मुलायम बनी रहती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Huma Qureshi Birthday know the beauty secret of Huma on the occasion of her birthday
हुमा कुरैशी - फोटो : instagram

हुमा समय समय पर अपनी स्किन की सफाई करती हैं। वो डीप क्लींजिंग का बहुत ध्यान रखती हैं। मेकअप के बाद वह इसको अच्छे से हटाती हैं। इस दौरान वह अपनी त्वचा की काफी अच्छे से सफाई करती हैं, ताकि पोर्स खुल रहें। आपको बता दें कि त्वचा के रोमछिद्र बंद होने से कील, पिंपल्स और मुंहासे जैसी समस्याएं जन्म लेती हैं।

विज्ञापन
Huma Qureshi Birthday know the beauty secret of Huma on the occasion of her birthday
हुमा कुरैशी - फोटो : instagram

हुमा लिप बाम से अपने होठों की देखभाल करती हैं। वे अपने होठों की खूबसूरती के लिए उन्हें समय समय पर मॉइस्चराइज करती हैं। वे अक्सर फ्रूटी लिप बाम को प्रयोग में लेकर आती हैं। हुमा कुरैशी की तरह आप भी इन टिप्स का इस्तेमाल करके अपनी खूबसूरती को निखार सकती हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed