फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Skin Care Tips: स्किन केयर में बड़े काम की है मलाई, जानिए चेहरे पर कैसे लगाएं

Sun, 27 Jul 2025 10:05 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Sun, 27 Jul 2025 10:05 AM IST
सार

How to Use Milk Cream in Skin Care: हर घर में दूध से मलाई निकाली जाती है, जो सेहत के लिए काफी लाभदायक है। पर, क्या आप जानते हैं कि यही मलाई स्किन केयर में भी काफी काम आती हैं। 

विज्ञापन
How to Use Milk Cream in Skincare Beauty Benefits and Application Tips in Hindi
स्किन केयर में बड़े काम की है मलाई, जानिए चेहरे पर कैसे लगाएं - फोटो : Adobe stock

How to Use Milk Cream in Skin Care: भारतीय घरों में दूध अवश्य ही आता है। जिस तरह से दूध सेहत के लिए लाभदायक होता है, ठीक उसी तरह से उसकी मलाई भी सेहत को काफी लाभ पहुंचाती है। मलाई सेहत के साथ-साथ स्किन के लिए भी खूब अच्छी मानी जाती है।



दरअसल, इसमें विटामिन्स, फैटी एसिड्स और मॉइस्चराइजिंग गुण होते हैं, जो को काफी लाभ पहुंचाते हैं। इसी के चलते हम यहां इस लेख में आपको मलाई के इस्तेमाल का सही तरीका बताएंगे और साथ ही में बताएंगे कि इसके इस्तेमाल से आपको क्या लाभ मिलने वाले हैं।

 

How to Use Milk Cream in Skincare Beauty Benefits and Application Tips in Hindi
सबसे पहले जानें इस्तेमाल का तरीका - फोटो : Adobe stock
सबसे पहले जानें इस्तेमाल का तरीका

चेहरे पर मलाई लगाना काफी आसान है। इसके लिए सबसे पहले तो अपने चेहरे को हल्के गुनगुने पानी से धो लें ताकि धूल-मिट्टी हट जाए। यदि आप गंदे चेहरे पर मलाई लगाएंगे, तो इसका लाभ आपको नहीं मिलेगा। तो सबसे पहले चेहरे को साफ करें और फिर तौलिए की मदद से थपथपा कर चेहरा साफ करें।
How to Use Milk Cream in Skincare Beauty Benefits and Application Tips in Hindi
सबसे पहले जानें इस्तेमाल का तरीका - फोटो : Adobe stock
अब बारी आती है मलाई इस्तेमाल करने की। ध्यान रखें कि ये मलाई दो से तीन दिन से ज्यादा पुरानी न हो। एक चम्मच मलाई लेकर उसमें थोड़ा सा गुलाब जल मिक्स करें। गुलाब जल की जगह थोड़ी सा शहद भी इसमें डाल सकते हैं। अब बारी आती है चेहरे पर मसाज करने की तो पहले तो मलाई को चेहरे पर अप्लाई करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
How to Use Milk Cream in Skincare Beauty Benefits and Application Tips in Hindi
सबसे पहले जानें इस्तेमाल का तरीका - फोटो : Adobe stock
अब मलाई को अप्लाई करने के बाद उंगलियों से मलाई को हल्के हाथों से 5-10 मिनट तक गोलाई में मसाज करें। इससे ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होगा और मलाई त्वचा में अच्छे से समा जाएगी। अब कम से कम 20 मिनट तक इसे ऐसे ही रहने दें। इसके बाद गुनगुने पानी से ही अपने चेहरे को धो लें। मलाई लगाने के बाद चेहरे पर साबुन का इस्तेमाल को कतई न करें। हफ्ते में दो बार ऐसा करने पर ही आपको इसका असर दिखेगा।

 
विज्ञापन
How to Use Milk Cream in Skincare Beauty Benefits and Application Tips in Hindi
स्किन होगी मॉइस्चराइज - फोटो : Adobe stock
मिलेंगे ये फायदे

1. स्किन होगी मॉइस्चराइज 

यदि आप नियमित रूप से स्किन पर अप्लाई करते हैं तो इससे आपकी स्किन अच्छी तरह से मॉइस्चराइज होती है। ऐसा इसलिए क्योंकि मलाई में नेचुरल फैट होता है जो त्वचा को गहराई से नमी देता है।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed