फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hair Care Tips: रस्सी जैसे रूखे हो गए हैं बाल तो इन बीजों का करें इस्तेमाल, 15 दिन में दिखेगा फर्क!

Wed, 10 Sep 2025 03:57 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Wed, 10 Sep 2025 03:57 PM IST
सार

Hair Care Tips: यदि आपके बाल भी रस्सी और झाड़ू की तरह रूखे हो रहे हैं तो हमारा बताया नुस्खा आजमाकर देख लें।

विज्ञापन
how to use flax seeds in hair care in hindi balo me alsi lagane ke fayde disprj
रस्सी जैसे रूखे हो गए हैं बाल तो इन बीजों का करें इस्तेमाल, 15 दिन में दिखेगा फर्क! - फोटो : Adobe stock

Hair Care Tips: मौसम बदल रहा है, जिसका सीधा असर चेहरे और बालों पर होना बेहद सामान्य है। अक्सर हम सभी स्किन का ध्यान तो रख लेते हैं, लेकिन बालों को अनदेखा कर देते हैं, जिस कारण बाल धीर-धीरे रस्सी की तरह हो जाते हैं।



तो अगर आपके बाल भी रूखे, बेजान और झाड़ू जैसे दिखने लगे हैं, तो ये संकेत है कि उन्हें गहराई से पोषण और देखभाल की जरूरत है। कई बार महंगे केमिकल प्रोडक्ट्स के इस्तेमाल से फायदा होने की बजाय कई बार नुकसान ज्यादा हो जाता है। ऐसे में एक नेचुरल और असरदार उपाय है अलसी के बीज का इस्तेमाल।

अलसी के बीज सिर्फ सेहत ही नहीं, बल्कि बालों की खूबसूरती बढ़ाने में भी बेहद फायदेमंद है। इसमें मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड, विटामिन E और एंटीऑक्सीडेंट बालों को मुलायम, चमकदार और मजबूत बनाने में मदद करते हैं। इसी के चलते इस लेख में हम आपको बताएंगे कि कैसे आप अलसी के बीजों को बालों में इस्तेमाल कर सकते हैं। तो बस एक बार जरूर आजमाएं, इसके बाद आपको फर्क खुद नजर आएगा।

how to use flax seeds in hair care in hindi balo me alsi lagane ke fayde disprj
इस्तेमाल के लिए चाहिए होंगी ये चीजें - फोटो : Adobe stock
इस्तेमाल के लिए चाहिए होंगी ये चीजें

इस खास हेयर मास्क को बनाने के लिए आपको सिर्फ दो चीजों की जरूरत पड़ेगी। इनमें पहली चीज है 2 बड़े चम्मच अलसी के बीज और दूसरी चीज है एलोवेरा जेल।

 
how to use flax seeds in hair care in hindi balo me alsi lagane ke fayde disprj
हेयर मास्क बनाने की विधि - फोटो : istock
हेयर मास्क बनाने की विधि

अब जान लेते हैं कि इसका हेयर मास्क आपको कैसे तैयार करना है। इसके लिए सबसे पहले एक पैन में थोड़ा सा पानी लेकर उबाल लें। जब पानी उबल जाए तो इसमें अलसी के बीज डालें। अलसी के बीजों को इस पानी में 10 मिनट उबलने दें। उबलने के बाद ये गाढ़ा होने लगेगा। ।  
विज्ञापन
विज्ञापन
how to use flax seeds in hair care in hindi balo me alsi lagane ke fayde disprj
हेयर मास्क बनाने की विधि - फोटो : Adobe stock
जब पानी गाढ़ा होने लगे तो गैस बंद करके इसे छान लें। अब इस छने हुए पानी में एलोवेरा जेल मिक्स करें। दोनों चीजों को चम्मच की मदद से आपस में मिला लें, ताकि मास्क तैयार हो जाए। 

 
विज्ञापन
how to use flax seeds in hair care in hindi balo me alsi lagane ke fayde disprj
ऐसे करें इस्तेमाल - फोटो : Adobe stock
ऐसे करें इस्तेमाल

अब बारी है इस खास हेयर मास्क के इस्तेमाल की तो उसके लिए सबसे अपने बालों को धोकर सुलझा लें। बालों को सुलझाने के बाद तैयार हेयर मास्क को सतह से लेकर बालों के छोर तक पर अप्लाई करें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed