{"_id":"62d6b3414428ed683b2fb52b","slug":"how-to-remove-stretch-marks-after-delivery-home-remedies-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Remove Stretch Marks: प्रेग्नेंसी के बाद स्ट्रेच मार्क्स नहीं गए तो इन उपायों को अपनाएं","category":{"title":"Beauty tips","title_hn":"ब्यूटी टिप्स","slug":"beauty-tips"}}
Remove Stretch Marks: प्रेग्नेंसी के बाद स्ट्रेच मार्क्स नहीं गए तो इन उपायों को अपनाएं
महिला के लिए प्रेग्नेंसी एक सुखद एहसास होती है। लेकिन इसके साथ ही शारीरिक और मानसिक कठिनाईयों से भी गुजरना होता है। जिसमे से एक है शरीर पर पड़े स्ट्रेच मार्क्स के निशान। जिनका समय रहते अगर उपाय नहीं किया गया तो ये जल्दी नहीं जाते। दरअसल, गर्भ में बच्चा जब बढ़ता है तो पेट की मांसपेशियों में खिंचाव आता है। जिसकी वजह से त्वचा में स्ट्रेच मार्क्स उभरकर दिखने लगते हैं। जिन्हें इन तरीकों से दूर किया जा सकता है.
2 of 6
stretch marks
हालांकि स्ट्रेच मार्क्स केवल पेट पर ही नहीं होते। ये जांघ, हाथों के ऊपरी हिस्से या फिर कमर के आसपास के एरिया पर भी हो सकते हैं। इन्हें दूर करने के लिए आप चाहें तो इन तरीकों को आजमाकर देख सकती हैं।
3 of 6
lemon
एक चम्मच नींबू के रस में बेकिंग सोडा को मिलाकर प्रभावित हिस्सेपर लगाएं। हल्के हाथों से स्कर्ब करें और इसे लगाकर छोड़ दें। फिर दस से पंद्रह मिनट बाद साफ कर लें। सप्ताह में तीन से चार बार इस उपाय को करने से कुछ ही दिनों में असर दिखने लगता है। क्योंकि नींबू और बेकिंग सोडा में ब्लीचिंग तत्व होते हैं। जो त्वचा की लालिमा को कम करने में मदद करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
sadal wood
इसके साथ ही असली चंदन की लकड़ी को पीसकर पाउडर बना लें। फिर इसमे हल्दी मिलाकर पेस्ट बनाएं। इस पेस्ट को स्ट्रेच मार्क्स वाले हिस्से पर लगाकर सूखने दे। जब ये पेस्ट सूख जाए तो इसे धो लें। लगातार इस्तेमाल करने से स्ट्रेच मार्क्स की समस्या दूर होने लगेगी।
विज्ञापन
5 of 6
olive oil
- फोटो : Social media
अगर पेट पर स्ट्रेच मार्क्स आना शुरू हो गए हैं। तो इस पर तेल की मसाज काफी असरदार होती है। क्योकि तेल की मदद से त्वचा को नमी मिलती है और उसे पोषण मिलता है। जिससे गहरे निशान नहीं बनते। नारियल के तेल, बादाम के तेल को मिलाकर या फिर जैतून के तेल की रोजाना कम से कम दो बार मसाज स्ट्रेच मार्क्स से छुटकारा दिलाने में मदद करती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।