फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hair Care: खारे पानी की वजह से हो रहा है हेयर फॉल तो क्या करें ? इन नुस्खों से दोबारा उगने लगेंगे बाल

Mon, 15 Sep 2025 05:06 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Mon, 15 Sep 2025 05:06 PM IST
सार

How To Stop Hair Fall Without Any Chemical: अगर आप किसी ऐसी जगह रहते हैं, जहां का पानी खारा है। तो ये लेख आपके काम का है। 

विज्ञापन
how to regrow hair loss due to hard water in hindi khare pani se baal jhadte hain kya
खारे पानी की वजह से हो रहा है हेयर फॉल तो क्या करें ? - फोटो : Adobe stock

How To Stop Hair Fall Without Any Chemical: दिल्ली-नोएडा जैसे कई शहर हैं, जहां का पानी बेहद खारा होता है। ऐसे में हम सभी अपने-अपने घरों में आरओ लगवा लेते हैं, जिससे खारा पानी पीने के लायक हो जाता है। पर, क्या आप जानते हैं ये खारा पानी आपके बालों को भी डैमेज कर रहा है ? जी हां खारे पानी की वजह से बाल काफी तेजी से झड़ते हैं।



खारे पानी में मौजूद कैल्शियम, मैग्नीशियम और अन्य मिनरल्स स्कैल्प पर जमा होकर रोमछिद्रों को बंद कर देते हैं। इससे बाल ड्राई, डल और कमजोर होकर झड़ने लगते हैं। अगर खारे पानी की वजह से आपके बाल झड़ रहे हैं, तो ये एक आम लेकिन गंभीर समस्या है।

लंबे समय तक बालों में खारा पानी का इस्तेमाल बालों की ग्रोथ तक को रोक सकता है, जिससे हेयर लाइन भी पतली होने लगती है। ऐसे में ये लेख आपके काम आएगा। हम आपको यहां बताएंगे कुछ ऐसी टिप्स के बारे में, जिसके बाद आप खारे पानी से भी अपने बाल धोएंगे तो हेयर फॉल नहीं होगा। 

how to regrow hair loss due to hard water in hindi khare pani se baal jhadte hain kya
नींबू आएगा काम - फोटो : Freeepik.com
नींबू आएगा काम

यदि आपके बाल खारे पानी की वजह से काफी ज्यादा झड़ रहे हैं तो नींबू का इस्तेमाल करें। इसके लिए आपको बाल धोने के पानी में नींबू निचोड़ देना है। इससे स्कैल्प का pH बैलेंस होता है और बाल टूटने से बचते हैं। 
 
 
how to regrow hair loss due to hard water in hindi khare pani se baal jhadte hain kya
विनेगर भी आएगा काम - फोटो : Adobe stock
विनेगर भी आएगा काम

अगर आप नींबू का इस्तेमाल नहीं करना चाहते हैं तो विनेगर भी आपके काम आ सकता है। इसके लिए सबसे पहले एक बाल्टी पानी में दो चम्मच विगेनर को मिक्स कर लें। अब इससे अपने बालों को धो लें। इससे भी हेयर फॉल होने से रुकेगा। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
how to regrow hair loss due to hard water in hindi khare pani se baal jhadte hain kya
हेयर मास्क का प्रयोग करें - फोटो : Adobe stock
हेयर मास्क का प्रयोग करें

हफ्ते में कम से कम दो बार हेयर टाइप के हिसाब से हेयर मास्क का इस्तेमाल करें। यदि आप बाजार से हेयर मास्क नहीं खरीदना चाहते हैं तो सप्ताह में एक बार नेचुरल हेयर मास्क बालों में लगाएं। इसके लिए आप दही, शहद, एलोवेरा और अंडा का इस्तेमाल कर सकते हैं। ये बालों को पोषण देंगे।

 
विज्ञापन
how to regrow hair loss due to hard water in hindi khare pani se baal jhadte hain kya
शैंपू हो सही - फोटो : Adobe stock
शैंपू हो सही

अगर आप सल्फेट वाले शैंपू का इस्तेमाल करेंगे तो ये खारे पनी के साथ मिलकर आपके बाल ज्यादा डैमेज कर देगा। इसलिए अगर आपके यहां का पानी खारा है तो सल्फेट फ्री शैंपू का इस्तेमाल करें। माइल्ड और सल्फेट फ्री शैंपू आपके बालों को झड़ने से रोकेंगे। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed