फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Skin Care Tips: मां बनने के बाद बेहद जरूरी है पोस्टपार्टम ब्यूटी केयर, जानें इसका सही तरीका

Mon, 18 Nov 2024 10:29 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Mon, 18 Nov 2024 10:29 AM IST
सार

मां बनने के बाद शरीर में कई बदलाव होते हैं। कई बार ये त्वचा पर भी नकारात्मक असर डालते हैं, लेकिन पोस्टपार्टम ब्यूटी केयर से आप त्वचा की चमक को बनाए रख सकती हैं।

विज्ञापन
How to do post portam beauty care after delivery of baby
- फोटो : instagram
मेखला गुप्ता

 

पोस्टपार्टम ब्यूटी का मतलब आत्मप्रेम, आत्मसम्मान और आत्मदेखभाल का अभ्यास करना है। प्रसव के बाद शरीर में कई बदलाव होते हैं, जैसे त्वचा पर खिंचाव के निशान, वजन बढ़ना, बालों का झड़ना और हार्मोन का उतार-चढ़ाव, जो मानसिक स्वास्थ्य पर भी प्रभाव डालते हैं।

प्रेगनेंसी और बच्चे की डिलीवरी के छह सप्ताह बाद के समय को ‘पोस्टपार्टम पीरियड’ कहा जाता है, जब मां का शरीर प्रेगनेंसी से पहले की स्थिति में लौट रहा होता है। पोस्टपार्टम ब्यूटी का उद्देश्य इन्हीं बदलावों को समझते हुए अपनी देखभाल करना और शरीर तथा मन को बेहतर बनाना है। इसलिए पोस्टपार्टम ब्यूटी केयर कैसे करना है, इसको जानना बेहद जरूरी है।

How to do post portam beauty care after delivery of baby
Healthy food - फोटो : istock
संतुलित आहार और व्यायाम

प्रसव के बाद शरीर को आवश्यक पोषण की जरूरत होती है, इसलिए प्रोटीन, हरी सब्जियां, फल और अच्छे फैट्स से भरपूर चीजों को आहार में शामिल करें, ताकि आपके शरीर के साथ ही त्वचा भी स्वस्थ रहे। आप हल्का योग और स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज करें। इससे तनाव कम होता है और मानसिक शांति मिलती है।
How to do post portam beauty care after delivery of baby
Sunscreen - फोटो : iStock
त्वचा को हाइड्रेट रखें

प्रसव के बाद आप खूब पानी पीएं और शरीर के साथ ही त्वचा को भी हाइड्रेट रखें। गर्भावस्था के दौरान और बाद में हार्मोनल स्तर में बदलाव के कारण पिगमेंटेशन होना सामान्य है। ऐसे में आप सन ब्लॉक और हाइड्रोक्विनोन युक्त क्रीम का इस्तेमाल करें, साथ ही सोने से पहले अपने हाथ, मुंह और पैरों को साफ पानी से धोकर हाइड्रेटिंग मॉइस्चराइजर लगाएं, ताकि रात भर त्वचा को बेहतर तरीके से खुद को मरम्मत करने का मौका मिल पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
How to do post portam beauty care after delivery of baby
hair care - फोटो : Adobe stock
बालों में निखार

प्रसव के बाद बाल झड़ने की समस्या देखी जाती है। इसे रोकने के लिए तेल से मालिश करें। मालिश करने से सिर में ब्लड सर्कुलेशन अच्छा रहता है, आपको तनाव कम होता है और बालों को बढ़ने का मौका मिलता है। साथ ही आप बालों को नुकसान से बचाने के लिए सौम्य उत्पादों का उपयोग करें और अपनी डाइट में प्रोटीन और विटामिन्स, जैसे कि अंडे, नट्स और फलों को शामिल करें।
विज्ञापन
How to do post portam beauty care after delivery of baby
Sleep - फोटो : Freepik
आराम और अच्छी नींद

पोस्टपार्टम पीरियड में अक्सर ही डार्क सर्कल की समस्याएं देखी जाती हैं। होता यह है कि बच्चे के जन्म के बाद मां के लिए पूरी नींद लेना मुश्किल हो जाता है। इसलिए दिन में जब आपका बच्चा सो रहा हो, तब आप भी छोटी-सी झपकी ले लें। आंखों को राहत देने के लिए खीरे के स्लाइस, आलू या ठंडे कांटे का उपयोग करें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed