Eid 2025: होली के बाद अब लोग ईद के त्योहार का इंतजार कर रहे हैं। ये दिन मुस्लिम धर्म के लोगों के लिए बेहद खास होता है। रमजान के पूरे महीने रोजा रखने के बाद लोग ईद के दिन खुशियां मनाते हैं और एक-दूसरे को बधाई देते हैं। इस दिन हर कोई खूब अच्छे से तैयार भी होता है।
ऐसे में अब जब गर्मी शुरू हो गई है तो चेहरा डल होने लगा है। इसी के चलते ईद पर खूबसूरत दिखने के लिए खासतौर महिलाएं पार्लर के चक्कर लगाने लगी हैं। यदि आप पार्लर नहीं जाना चाहतीं तो हम आपको घर पर ही फेशियल करना बताएंगे, ताकि आपकी त्वचा ईद के दिन चांद सी चमकती रहे।
2 of 7
चेहरे को धोएं
- फोटो : Adobe stock
चेहरे को धोएं
घर पर फेशियल करने के लिए सबसे पहले आपको अपना चेहरा अच्छी तरह से साफ करना चाहिए। इसके लिए अपने स्किन टाइप के हिसाब के हिसाब के क्लींजर इस्तेमाल करें और चेहरे की डीप क्लींजिंग करें। यदि आप गंदे चेहरे पर ही फेशियल करेंगे तो इससे आपकी त्वचा न तो सही से साफ होगी, बल्कि इसकी वजह से परेशानियां खड़ी हो सकती हैं।
3 of 7
स्क्रब करें
- फोटो : Adobe stock
स्क्रब करें
चेहरे को साफ करने के बाद बारी आती है स्क्रब की। तो इसके लिए आप किसी घरेलू स्क्रब या फिर बाजार में मिलने वाले स्क्रब का इस्तेमाल करके अपना चेहरा चमकाएं। स्क्रब का इस्तेमाल करने के लिए अपने चेहरे पर स्क्रब लगाएं और फिर हल्के हाथों से मसाज करें। 5-7 मिनट के बाद चेहरे को धो लें।
4 of 7
अब बारी है भाप लेने की
- फोटो : Adobe stock
अब बारी है भाप लेने की
स्क्रब के बाद त्वचा के पोर्स पूरी तरह से खुल जाते हैं। ऐसे में यदि आप इस समय भाप लेंगे तो आपके चेहरे की डीप क्लींजिंग हो जाएगी। इसकी वजह से आपका चेहरा अंदर तक साफ होगा और ग्लो करेगा।
5 of 7
मास्क लगाएं
- फोटो : Adobe stock
मास्क लगाएं
अब बारी है चेहरे पर मास्क लगाने की। बाजार में तमाम तरह के स्किन केयर मास्क आते हैं, जो त्वचा की कई परेशानियों को दूर करते हैं। ऐसे में आप भी अपनी त्वचा के हिसाब से मास्क का इस्तेमाल करें। 5-10 मिनट चेहरे पर मास्क लगा रहने दें और फिर गुनगुने पानी से चेहरा धो लें।