फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बार-बार धोती हैं चेहरा तो संभल जाएं हो सकते हैं नुकसान, जानें कितनी बार धोना चाहिए चेहरा

Sat, 04 Jul 2020 09:03 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Sat, 04 Jul 2020 09:03 AM IST
विज्ञापन
how many times wash your face
चेहरा धोने का सही तरीका

बहुत सारे घरेलु नुस्खों में बताया जाता है कि ऑइली स्किन वालों को और चेहरे को ऑइल फ्री रखने के लिए चेहरे को दिन में कई बार धोना चाहिए। अगर आप इस तरह के नुस्खों को फॉलो करती हैं तो इसे भी जरूर पढ़ें। दिन में कई बार चेहरा धोना त्वचा को खराब कर सकता है। अगर आप सोचती हैं या सोचते हैं कि दिन में दो से ज्यादा बार चेहरा धोने से वो चमकदार और डर्ट फ्री हो जाएगा तो जान लीजिए कि त्वचा के किस टाइप को कितनी बार अपना चेहरा धोना चाहिए।



 
how many times wash your face
सुबह-सुबह

सुबह उठने के बाद सबसे पहले चेहरे को धोना ठीक है। वैसे भी अक्सर ब्रश करने के बाद चेहरा धोने या फिर किसी माइल्ड सोप से चेहरा धोने की आदत हर किसी की होती है। ये नियम हमेशा के लिए सही होता है।


 
how many times wash your face
दोपहर में चेहरा धोना

अगर आपकी स्किन ऑइली है तो फिर जरूरत है कि आप किसी स्किन स्पेशलिस्ट् से सलाह लेकर किसी साबुन या फेसवॉश का इस्तेमाल करिए। चाहे तो ठंडे पानी का इस्तेमाल चेहरा धोने के लिए कर सकते हैं। गर्मी के दिनों में चेहरे को ठंडे पानी से धोने पर आप तरोताजा महसूस करेंगी और पोर्स खुल जाएंगे। जिससे कि अतिरिक्त तेल निकल जाएगा।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
how many times wash your face
शाम के वक्त

बाहर से आने के बाद चेहरे को जरूर धोएं। ऐसा करने से चेहरे पर जमा धूल-मिट्टी और गंदगी साफ हो जाएगी और आपकी थकान भी मिटेगी।


 
विज्ञापन
how many times wash your face
सबसे जरूरी बात 

दिन में अगर आप कई बार चेहरे को साफ कर रही हैं तो हर बार फेसवॉश या साबुन के इस्तेमाल की जरूरत नही हैं। क्योंकि केमिकल वाले इन उत्पादों का चेहरे की त्वचा पर बुरा असर हो सकता है। साथ ही बहुत ज्यादा देर तक चेहरा नहीं साफ करना चाहिए। और ना ही स्क्रब को बहुत देर तक चेहरे पर रगड़ें। ऐसा करने से चेहरे का प्राकृतिक तेल खत्म हो जाता है और त्वचा की कोमलता भी खत्म होने लगती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed