How To Use Potato For Skin Whitening: आलू..... ये एक ऐसी सब्जी है, जिसे शायद ही कोई पसंद न करता हो। आलू की मदद से न सिर्फ सब्जी बनती है, बल्कि इसका इस्तेमाल स्नैक्स बनाने में किया जाता है। इसके साथ-साथ इसे कचौड़ी और पराठे में भी भरा जाता है। पर, क्या आप जानते हैं कि यही आलू आपका चेहरा भी चमका सकता है।
{"_id":"686a5b3924e62084b205aa03","slug":"how-do-you-apply-potatoes-to-your-skin-in-hindi-chehre-par-aloo-kaise-lagayein-2025-07-06","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"How To Use Potato On Skin: बिना ब्यूटी प्रोडक्ट्स के पाए बेदाग गोरी त्वचा, बस ऐसे करें आलू का इस्तेमाल","category":{"title":"Beauty tips","title_hn":"ब्यूटी टिप्स","slug":"beauty-tips"}}
How To Use Potato On Skin: बिना ब्यूटी प्रोडक्ट्स के पाए बेदाग गोरी त्वचा, बस ऐसे करें आलू का इस्तेमाल
Sun, 13 Jul 2025 09:38 AM IST
श्रुति गौड़
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रुति गौड़
Updated Sun, 13 Jul 2025 09:38 AM IST
सार
How To Use Potato For Skin Whitening: अगर आप भी टैनिंग से परेशान हैं तो त्वचा पर आलू का इस्तेमाल करें। इससे आपकी त्वचा खिल उठेगी।
विज्ञापन
त्वचा को गोरा कर सकता है आलू, जानें इसके पांच तरीके
- फोटो : Adobe stock
सीधा चेहरे पर करें अप्लाई
- फोटो : Adobe stock
सीधा चेहरे पर करें अप्लाई
यदि आपके पास ज्यादा समय नहीं होता है, तो आलू के रस को सीधा ही अपने चेहरे पर लगा सकते हैं। इसके लिए आलू को घिसकर उसका रस निकालें और कॉटन की मदद से चेहरे पर लगाएं। इसे 30 मिनट ऐसे ही लगा रहने दें। 20 मिनट के बाद चेहरे को धो लें। इसका इस्तेमाल आप हर रोज कर सकते हैं।

आलू और शहद
- फोटो : Adobe stock
आलू और शहद
इस पैक को बनाने के लिए सबसे पहले तो आलू को कद्दूकस करके उसका रस निकाल लें। इसके बाद इसमें एक चम्मच शहद मिक्स करें। दोनों चीजों को सही से मिलाने के बाद अपने चेहरे पर ब्रश की सहायता से लगाएं। 20 मिनट के बाद चेहरे को सादा पानी से धो लें और फिर एक हफ्ते में इसका असर देखें। ये पैक त्वचा को नमी भी देता है और ग्लो बढ़ाता है

आलू और नींबू का रस
- फोटो : Adobe stock
आलू और नींबू का रस
आलू के रस में नींबू का रस मिक्स करके भी आप अपने चेहरे को चमका सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले तो एक कटोरी में आलू का रस निकाल लें और फिर उसमें आधा नींबू निचोड़ लें। अब इसे रुई की मदद से चेहरे पर अप्लाई करें। यदि इसके इस्तेमाल के समय चेहरे पर हल्की भी खुजली हो रही है तो तत्काल इसे साफ करें, क्योंरि नींबू हर किसी को सूट नहीं करता है।

Potato
- फोटो : Adobe stock
आलू और बेसन
बेसन चेहरे को निखारने का काम करता है। इसमें आप आलू का रस मिक्स करके चेहरे पर अप्लाई कर सकते हैं। ये एक अच्छे स्क्रब की तरह भी काम करता है। इस्तेमाल के लिए पहले चेहरे को साफ करें और फिर ये पेस्ट अप्लाई करें। आधे घंटे के बाद चेहरा धो लें और फिर असर देखें।