फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hair Spray For Hair Growth: दोगुनी तेजी से बढ़ेंगे बाल ! अगर इस्तेमाल कर लिया ये घरेलू हेयर स्प्रे

Fri, 26 Sep 2025 05:15 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Fri, 26 Sep 2025 05:15 PM IST
सार

Hair Spray For Hair Growth: अगर आप भी चाहती हैं कि आपके बाल दोगुनी तेजी से बढ़ें तो इस लेख में बताए गए हेयर स्प्रे का इस्तेमाल करें। 

विज्ञापन
homemade hair spray for hair growth in hindi balon ki lambai kaise badhayein
दोगुनी तेजी से बढ़ेंगे बाल ! अगर इस्तेमाल कर लिया ये घरेलू हेयर स्प्रे - फोटो : Adobe stock
Hair Spray For Hair Growth: बालों की सही देखभाल हर किसी के लिए जरूरी होती है क्योंकि स्वस्थ और खूबसूरत बाल हमारी शारीरिक सुंदरता को निखारते हैं। लेकिन आजकल बाजार में मिलने वाले महंगे हेयर प्रोडक्ट्स हर बार बेहतर परिणाम नहीं देते। इनमें रसायनों की अधिकता बालों को नुकसान भी पहुंचा सकती है। ऐसे में घरेलू और प्राकृतिक उपाय सबसे सुरक्षित और प्रभावी विकल्प होते हैं।


 खासकर घरेलू हेयर स्प्रे, जो आसानी से घर पर बनाए जा सकते हैं, बालों को गहराई से पोषण देते हैं और उनके रोमछिद्रों को मजबूत बनाते हैं। ये स्प्रे न केवल बालों की वृद्धि को तेज करता है, बल्कि बालों के झड़ने और टूटने से भी बचाता है। साथ ही, बालों को चमकदार और मुलायम बनाकर उनकी खूबसूरती बढ़ाता है। यदि आप भी अपने बालों की सेहत को बिना किसी रसायन के बेहतर बनाना चाहते हैं, तो घर पर बनाए गए इस प्राकृतिक हेयर स्प्रे को अपनी दिनचर्या में जरूर शामिल करें।
 
homemade hair spray for hair growth in hindi balon ki lambai kaise badhayein
हेयर स्प्रे बनाने का सामान - फोटो : Freepik.com
हेयर स्प्रे बनाने का सामान
  • एलोवेरा जेल – 2 टेबल स्पून
  •  नारियल पानी – ½ कप
  •  गुलाब जल – ¼ कप
  • आंवला पाउडर – 1 टीस्पून
  •  टी ट्री ऑयल – 3-4 बूंदें  
  •  कैस्टर ऑयल – 1 टीस्पून

 
homemade hair spray for hair growth in hindi balon ki lambai kaise badhayein
बनाने का तरीका - फोटो : Adobe stock
बनाने का तरीका

इस हेयर स्प्रे को बनाने के लिए सबसे पहले एक कटोरे में एलोवेरा जेल, नारियल पानी, गुलाब जल डालें। इन चीजों को मिक्स करने के बाद अब इसमें आंवला पाउडर मिलाएं और अच्छी तरह मिलाएं ताकि पाउडर पूरी तरह घुल जाए। आखिर में टी ट्री ऑयल और कैस्टर ऑयल डालकर इसे स्प्रे बोतल में भर दें। अब बोतल को अच्छी तरह हिलाएं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
homemade hair spray for hair growth in hindi balon ki lambai kaise badhayein
इस्तेमाल का तरीका - फोटो : Adobe stock
इस्तेमाल का तरीका

इसे इस्तेमाल करना काफी आसान है। उसके लिए बालों को हल्का गीला करके इस स्प्रे को बालों की जड़ों और स्कैल्प पर स्प्रे करें। इसे सप्ताह में 3-4 बार इस्तेमाल करें।

 
विज्ञापन
homemade hair spray for hair growth in hindi balon ki lambai kaise badhayein
घरेलू हेयर स्प्रे के फायदे- - फोटो : Adobe stock
 घरेलू हेयर स्प्रे के फायदे- 
  •  बालों की जड़ों को मजबूत बनाता है।
  • बालों के टूटने और झड़ने को रोकता है।
  •  बालों की तेजी से ग्रोथ में मदद करता है।
  •  स्कैल्प की सूखापन और खुजली दूर करता है।
  •  बालों को प्राकृतिक चमक देता है।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed