फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मेकअप ब्रश भी बन सकता है बीमारियों का घर, साफ करने के लिए अपनाएं ये ट्रिक्स

Sat, 11 Jul 2020 05:31 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Sat, 11 Jul 2020 05:31 PM IST
विज्ञापन
simple and easy hacks to clean makeup brushes
makeup brush - फोटो : pixabay

लड़कियां मेकअप को लेकर आजकल कुछ ज्यादा ही सावधान रहती हैं। किसी भी वक्त तस्वीर और वीडियो बनाने के लिए मेकअप रेडी रहना उनकी आदत में शुमार हो चुका है। लेकिन मेकअप के साथ हाइजीन बनाए रखना भी बहुत जरूरी है। नहीं तो सेहत के साथ खिलवाड़ होते देर नहीं लगती। अगर आप चाहती हैं कि मेकअप करने से स्किन से जुड़ी कोई परेशानी आपको न घेर लें। इसलिए अपने मेकअप ब्रश की सफाई का भी विशेष ध्यान रखें। अगर आप सोचती हैं कि मेकअप ब्रश धुलने से खराब हो जाएगा। तो ये ट्रिक्स आपके वैनिटी बॉक्स को हाइजीनिक बनाए रखने में मदद करेंगे। आगे की स्लाइड में जानिए ट्रिक्स।


 
simple and easy hacks to clean makeup brushes
makeup - फोटो : pixabay
क्यों जरूरी है मेकअप ब्रश की सफाई

सबसे पहले तो ये जानना जरूरी है कि मेकअप ब्रश की सफाई क्यों जरूरी है। ब्रश की सफाई मेकअप को हाइजीनिक बनाने के लिए बहुत जरूरी है। एक सर्वे में बताया गया है कि करीब 25 प्रतिशत महिलाएं ऐसी हैं जो अपने मेकअप ब्रश की सफाई नहीं करती हैं। लेकिन ये जानना जरूरी है कि गंदे ब्रश से मेकअप करने से ऑइली मेकअप होने और डेड स्किन सेल्स और बैक्टीरिया होने का खतरा रहता है। वहीं साफ-सुथरे मेकअप ब्रश से मेकअप अच्छी तरह से अप्लाई होता है। 


 
simple and easy hacks to clean makeup brushes
makeup - फोटो : pixabay
कितने दिन के अंतराल पर धोना चाहिए ब्रश

अगर आप रोजाना मेकअप करने वालों में से एक हैं तो हर दो सप्ताह पर ब्रश को धोना बहुत जरूरी है। 



 
विज्ञापन
विज्ञापन
simple and easy hacks to clean makeup brushes
ऐश्वर्या राय - फोटो : सोशल मीडिया

अगर आप लिक्विड मेकअप जैसे कंसीलर, फाउंडेशन लगाती हैं तो सप्ताह में हर बार ब्रश को धोना जरूरी है। इस बात का ध्यान रखें कि मेकअप ब्रश लंबे समय के लिए नहीं होते हैं। अगर ब्रश का कलर बदल गया है या उसमें से बदबू आ रही है तो जरूरी है कि इसे बदल दिया जाए। ब्रश को धोने के लिए ये सरल तरीके काफी काम आएंगे।


 
विज्ञापन
simple and easy hacks to clean makeup brushes
shampoo - फोटो : pixabay
शैंपू और पानी

किसी बाउल में पानी और दो से तीन बूंद शैंपू को लेकर उसे हिलाकर झाग बना लें। अब घोल में पांच मिनट के लिए ब्रश को भिगो दें। ब्रश से मेकअप के सारे कण निकल जाने के बाद उसे सादे पानी से धो कर सूखने के लिए रख दें।


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed