Tulsi Face Mask: हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे का काफी महत्व होता है, इस वजह से हर घर में आपको तुलसी का पौधा मिल ही जाएगा। घरों में तुलसी की पूजा भी होती है। पर, क्या आप जानते हैं कि हर घर में पायी जाने वाली तुलसी, आपके चेहरे को भी दमका सकती है।
रिच एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल गुणों के कारण तुलसी आपके चेहरे को चांद सा चमका सकती है। बस इसके लिए आपको तुलसी से फेस मास्क बनाने का सही तरीका मालूम होना चाहिए। यहां इस लेख में हम आपको इसी बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।
यहां हम आपको बताएंगे कि आप तुलसी का इस्तेमाल करके अपने चेहरे की परेशानियों को कैसे दूर कर सकते हैं, ताकि आप कम पैसे में घर बैठे अपना चेहरा चमका सकें।
2 of 7
तुलसी
- फोटो : Freepik.com
तुलसी और शहद
तुलसी के अलावा शहद में भी कई ऐसे गुण पाए जाते हैं, जिसके इस्तेमाल से चेहरे की कई परेशानियां दूर होती हैं। ऐसे में आप इन दोनों के मिश्रण का इस्तेमाल अपनी खूबसूरती बढ़ाने में कर सकते हैं। इसके इस्तेमाल से चेहरे में नमी आएगी और तुलसी का पेस्ट कील-मुंहासों को दूर करेगा।
इसके लिए सबसे पहले तुलसी के कुछ पत्तों को अच्छी तरह से पीस लें और फिर उसमें शहद मिक्स करें। अब इस मिश्रण को अपने चेहरे पर आधे घंटे के लिए लगा लें। आधे घंटे के बाद चेहरे को अच्छी तरह से साफ कर लें। इस पैक का इस्तेमाल आप हफ्ते में दो बार कर सकते हैं।
तुलसी और हल्दी
जिस तरह से तुलसी की पत्तियां चेहरे की कई परेशानियों को दूर करती हैं, ठीक उसी तरह से हल्दी भी आपका चेहरा दमकाने में मदद करती है। इस पैक का इस्तेमाल करते समय बस ये याद रखें कि हल्दी हर किसी को सूट नहीं करती है। इसलिए पहले पैच टेस्ट करें।
5 of 7
हल्दी
- फोटो : इंस्टाग्राम
यदि ये आपको सूट कर रही है तो सबसे पहले तुलसी के पत्तों को अच्छी तरह से पीस कर उसका पेस्ट बना लें। अब इस पेस्ट में थोड़ी सी हल्दी मिक्स करें। बस पैक तैयार है। अब अपना चेहरा धोने के बाद इस पैक को चेहरे पर अच्छी तरह से लगाएं। आधे घंटे के बाद चेहरे को धो लें और फिर इसका असर देखें।