फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Remedy For Cracked Heels: एड़ियों में दर्द और दरारें? अब नहीं! ट्राई करें ये असरदार नुस्खा

Tue, 24 Jun 2025 03:57 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Tue, 24 Jun 2025 03:57 PM IST
सार

Remedy For Cracked Heels: यदि बारिश में भीगने से आपकी एड़ियां भी फटने लगी हैं, तो हमारा बताया नुस्खा एक बार आजमाकर देख लें। 

विज्ञापन
home Remedy For Cracked Heels in hindi fati hui ediyon ke liye gharelu upay
15 दिन में फटी एड़ियों को सही कर देगा ये नुस्खा ! - फोटो : Adobe stock
Remedy For Cracked Heels: लगभग सभी जगहों पर बारिश का मौसम शुरू हो गया है। वैसे तो ये मौसम काफी सुहावना होता है, लेकिन ये अपने साथ तमाम दिक्कतें लेकर आता है। ये दिक्कतें ज्यादातर त्वचा से संबंधी होती हैं। चेहरे की दिक्कतें तो हम पहचानकर उसका हल खोज लेते हैं, लेकिन कई बार पैरों पर ध्यान नहीं देते। जबकि इस मौसम में एड़ियां बारिश में ज्यादा भीगने से फटने लगते हैं।


अगर आप ही एड़ियों के फटने से परेशान हैं तो हमारा बताया घरेलू नुस्खा आजमाकर देख लें। इस लेख में हम आपको ऐसे घरेलू नुस्खे के बारे में बताएंगे, जिसके इस्तेमाल के बाद 15 दिन में फटी एड़ियां सही हो जाएंगी। इस नुस्खे को आजमाने के लिए आपको न तो मेहनत लगेगी और न ही पैसे खर्च होंगे। 
home Remedy For Cracked Heels in hindi fati hui ediyon ke liye gharelu upay
हील मास्क के लिए जरूरी सामान - फोटो : Adobe stock

हील मास्क के लिए जरूरी सामान
  • नारियल तेल – 2 चम्मच
  •  मोम (बिना खुशबू वाला)  
 
 
home Remedy For Cracked Heels in hindi fati hui ediyon ke liye gharelu upay
बनाने की विधि
बनाने की विधि

फटी एड़ियों के लिए मास्क बनाना है तो सबसे पहले एक छोटे पैन में नारियल तेल को हल्का गर्म करें। ध्यान रखें इसे आपको आपको खौलाना नहीं है। सिर्फ हल्का गर्म होने दें और फिर उसमें मोम डालें।
विज्ञापन
विज्ञापन
home Remedy For Cracked Heels in hindi fati hui ediyon ke liye gharelu upay
अब मोम को पूरी तरह पिघलने तक हिलाते रहें। जब ये पूरी तरह से मिक्स हो जाए और पिघल जाए तो गैस को बंद कर दें। अब गैस बंद करके मिश्रण ठंडा होने दें और किसी साफ डिब्बी में भर लें।
 
विज्ञापन
home Remedy For Cracked Heels in hindi fati hui ediyon ke liye gharelu upay
ऐसे करें अप्लाई - फोटो : Adobe stock
ऐसे करें अप्लाई 

अब बारी आती है मास्क के इस्तेमाल की तो इसके उपयोग के लिए सबसे पहले अपने पैरों को अच्छी तरह से धोकर साफ कर लें। धोने के बाद अपने पैरों को सुखा लें, ताकि इसमें थोड़ा सा भी पानी न रह जाए, वरना मिश्रण का असर फटी एड़ियों पर नहीं होगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed