{"_id":"685a3ba49c44e7f4250f6e64","slug":"beetroot-face-pack-for-natural-glowing-skin-follow-beauty-tips-in-hindi-chukandar-face-pack-kaise-banaye-2025-06-24","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Face Pack for Glowing skin : फेसपैक जो बदल दे आपकी स्किन का हाल, इससे मिनटों में पाएं खूबसूरत गुलाबी गाल!","category":{"title":"Beauty tips","title_hn":"ब्यूटी टिप्स","slug":"beauty-tips"}}
Face Pack for Glowing skin : फेसपैक जो बदल दे आपकी स्किन का हाल, इससे मिनटों में पाएं खूबसूरत गुलाबी गाल!
Tue, 24 Jun 2025 11:38 AM IST
श्रुति गौड़
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रुति गौड़
Updated Tue, 24 Jun 2025 11:38 AM IST
सार
Face Pack for Natural Glowing skin: यदि आप भी चेहरे पर गुलाबी निखार बरकरार रखना चाहते हैं तो हमारा बताया एक नुस्खा आजमाकर देख लें।
विज्ञापन
चेहरे पर गुलाबी निखार चाहिए? इस फेसपैक से पाएं इंस्टेंट ग्लो
- फोटो : Adobe stock
Face Pack for Natural Glowing skin: गर्मी और बारिश के मौसम में स्किन काफी डल हो जाती है। इससे बचने के लिए लोग तमाम तरह के स्किन केयर प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं। ये प्रोडक्ट काफी महंगे आते हैं और हर किसी को सूट भी नहीं करते हैं। ऐसे में आप भी चाहें तो दादी-नानी के बताए नुस्खों पर भरोसा कर सकते हैं।
चुकंदर से फेसपैक बनाने का सामान
- फोटो : Adobe stock
चुकंदर से फेसपैक बनाने का सामान
इस फैसपैक को बनाने के लिए ताजा चुकंदर, बेसन – 1 टेबलस्पून, दही – 1 टेबलस्पून और शहद – 1 टीस्पून की जरूरत पड़ेगी।
इस फैसपैक को बनाने के लिए ताजा चुकंदर, बेसन – 1 टेबलस्पून, दही – 1 टेबलस्पून और शहद – 1 टीस्पून की जरूरत पड़ेगी।
फेसपैक बनाने की विधि
- फोटो : Freepik.com
फेसपैक बनाने की विधि
अब बारी आती है इस फेकपैस को तैयार करने की, तो इसके लिए सबसे पहले चुकंदर को अच्छी तरह से धोकर छील लें। जब ये सही से साफ हो जाए तो इसे कद्दूकस कर लें। कद्दूकस करने के बाद चुकंदर को अच्छी तरह से निचोड़ लें।
अब बारी आती है इस फेकपैस को तैयार करने की, तो इसके लिए सबसे पहले चुकंदर को अच्छी तरह से धोकर छील लें। जब ये सही से साफ हो जाए तो इसे कद्दूकस कर लें। कद्दूकस करने के बाद चुकंदर को अच्छी तरह से निचोड़ लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
फेसपैक बनाने की विधि
- फोटो : Adobe stock
अच्छी तरह से निचोड़ने के बाद इसका रस निकाल लें। इसके बाद एक बाउल में चुकंदर का रस, बेसन, दही और शहद डालकर अच्छी तरह मिलाएं। सभी चीजों को अच्छी तरह से मिक्स करें, ताकि इसका स्मूद पेस्ट बन जाए।
विज्ञापन
इस्तेमाल का तरीका है आसान
- फोटो : Adobe stock
इस्तेमाल का तरीका है आसान
इस पैक को इस्तेमाल करने की तो इसके लिए सबसे पहले चेहरे को अच्छे क्लींजर से धो लें। अच्छी तरह से चेहरा धोने के बाद इस पैक को ब्रश की मदद से चेहरे पर अप्लाई करें। आधे घंटे तक इस पैक को ऐसे ही चेहरे पर लगा रहने दें।