{"_id":"68661a44cfa2bdcfc80973b7","slug":"home-remedy-for-body-itching-in-monsoon-season-skin-ki-khujli-kaise-dur-kare-2025-07-03","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Home Remedy For Body Itching: बारिश में खुजली से हैं परेशान? घर पर रखी ये चीजें देंगी तुरंत राहत","category":{"title":"Beauty tips","title_hn":"ब्यूटी टिप्स","slug":"beauty-tips"}}
Home Remedy For Body Itching: बारिश में खुजली से हैं परेशान? घर पर रखी ये चीजें देंगी तुरंत राहत
Thu, 03 Jul 2025 11:35 AM IST
श्रुति गौड़
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रुति गौड़
Updated Thu, 03 Jul 2025 11:35 AM IST
सार
Home Remedy For Body Itching in Monsoon: यदि आप बारिश के मौसम में होने वाली खुजली से परेशान हैं, तो हमारे द्वारा बताए गए नुस्खों को एक बार ट्राई करके देख लें।
विज्ञापन
बारिश में खुजली से हैं परेशान? घर पर रखी ये चीजें देंगी तुरंत राहत
- फोटो : Adobe stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Home Remedy For Body Itching in Monsoon: शायद ही कोई ऐसा व्यक्ति होगा, जिसे बारिश के मौसम पंसद न हो। खासतौर लोगों को बारिश में भीगना काफी पसंद आता है। पर, इस मौसम में त्वचा संबंधी दिक्कतें बढ़ने लगती है। ऐसा इसलिए क्योंकि इस मौसम में नमी का स्तर काफी बढ़ जाता है, जिस कारण त्वचा पर खुजली की समस्या उत्पन्न होती है। इसके साथ-साथ खुजली, दाने और रैशेज जैसे लक्षण आम हो जाते हैं।
नीम के पत्ते
- फोटो : freepik
नीम के पत्ते
हर घर के आस-पास आपको नीम के पत्ते काफी आसानी से मिल जाएंगे। नीम में एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण होते हैं, जो खुजली और फंगल इन्फेक्शन से राहत दिलाते हैं। ऐसे में आप इसके इस्तेमाल से शरीर की खुजली को दूर कर सकते है।

- फोटो : freepik.com
इसका इस्तेमाल करना काफी आसान है। इस्तेमाल के लिए सबसे पहले नीम के पत्तों को पानी में उबाल लें, और इस पानी को ठंडा करके नहाने के लिए इस्तेमाल करें। आप कुछ दिन इसके इस्तेमाल के बाद ही खुजली से राहत पा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
नारियल तेल और कपूर
- फोटो : Adobe stock
नारियल तेल और कपूर
ये दोनों चीजें हर समय-हर घर में उप्लब्ध होती हैं। ऐसे में आप चाहें तो ये नुस्खा आजमाकर भी शरीर की खुजली को दूर कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले नारियल तेल में थोड़ा सा कपूर मिक्स करें। ध्यान रखें कि ये कपूर पिसा हुआ हो, ताकि इसे अप्लाई करने में आसानी हो।

दोनों को चीजों को अच्छी तरह से मिक्स करने के बाद प्रभावित जगह पर लगाएं। इस पेस्ट के इस्तेमाल करने के बाद त्वचा की खुजली कम होती है और स्किन को ठंडक मिलती है। इसका इस्तेमाल कर रहे हैं तो पहले पैच टेस्ट अवश्य करें, क्योंकि कपूर हर किसी को सूट नहीं करता है।