फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सर्दियों में ये चार बेहतरीन नुस्खे आजमाकर, हमेशा के लिए मिल जाएगी 'डैंड्रफ' से छुट्टी

Sun, 01 Dec 2019 12:32 PM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क
लाइफस्टाइल डेस्क Published by: पंखुड़ी सिंह Updated Sun, 01 Dec 2019 12:32 PM IST
विज्ञापन
home remedies to remove dandruff permanently in winter
- फोटो : pixabay
बालों से जुड़ी परेशानी जैसे झड़ना, असमय सफेद होना, सिर में रूसी होना, बालों का कमजोर होना बहुत ही आम समस्या है। बालों की इन्हीं समस्याओं में से एक रूसी , जो बहुत बार शर्मिंदगी का कारण बन जाती है। इनको कितना भी भगाया जाए ये वापस लौट आते है। खासकर सर्दियों के मौसम में बालों में बार-बार वापस आ जाने वाले रूसी  को दूर करने का ऐसे नुस्खे बताने जा रहे हैं, जिससे रूसी  कभी वापस नहीं आएंगे। तो आइए जाने किस तरह रूसी  को जड़ से दूर किया जा सकता है। 
home remedies to remove dandruff permanently in winter
- फोटो : pixabay
अगर आप रूसी की समस्या से तुरंत आराम चाहते हैं तो दही में अंडे की सफेदी और शहद मिलाकर बालों में लगाएं। फिर 30 मिनट बाद धो लें। आपको एक बार में फर्क नजर आएगा। हफ्ते में एक बार ही इस तरीके को अपनाकर आप पूरी सर्दियों भर खूबसूरत बाल पा सकते हैं।
home remedies to remove dandruff permanently in winter
- फोटो : pixa
सिर में तेल से मसाज करना बालों और ब्रेन दोनों के लिए अच्छा होता है। क्योंकि स्कैल्प में मसाज के बाद रक्त संचार बढ़ता है और बालों की ग्रोथ अच्छी होती है। वहीं, दिमाग को आराम मिलता है। सर्दियों में सरसों ऑइल को हल्का गर्म करके इससे मसाज करनी चाहिए। आप चाहें तो नारियल का तेल भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
home remedies to remove dandruff permanently in winter
- फोटो : pixabay
नींबू और शहद को मिक्स करके बालों में लगाने से बालों में रूसी की समस्या खत्म होती है। नींबू में साइट्रिक अम्ल होता है, जो किसी भी तरह के फंगस को पनपने नहीं देता और शहद सिर की त्वचा में नमी बनाए रखता है। इनका मिश्रण आप सप्ताह में 2 से 3 बार बालों में 25 मिनट लगाकर शैंपू कर लें। रूसी की समस्या नहीं होगी। 
विज्ञापन
home remedies to remove dandruff permanently in winter
- फोटो : pixabay
अगर आपके बाल काफी रूखे हैं तो सर्दियों में रूसी से बचने के लिए आप जैतून के तेल से बालों में मसाज कर सकते हैं। इससे बाल चिपचिपे भी नहीं होते हैं और रूसी भी खत्म हो जाती  है। आप इसे शहद के साथ मिक्स करके हेयर मास्क बनाकर भी इस्तेमाल कर सकते हैं। यह मास्क लगाने के 30 मिनट बाद शैंपू कर लें। सप्ताह में दो बार ऐसा करने पर रूसी एकदम साफ हो जाएगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed