फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वैक्सिंग की जगह रेजर का इस्तेमाल करते समय, ये पांच बड़ी गलतियां करती हैं महिलाएं

Sat, 30 Nov 2019 04:26 PM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क
लाइफस्टाइल डेस्क Published by: पंखुड़ी सिंह Updated Sat, 30 Nov 2019 04:26 PM IST
विज्ञापन
five mistakes women should never do while shaving body hair
- फोटो : pixabay

महिलाएं शरीर से अनचाहे बाल हटाने के लिए ज्यादातर वैक्सिंग कराती हैं। हालांकि कई महिलाएं समय बचाने और दर्द से बचने के लिए भी रेजर का इस्तेमाल करके शेविंग करना पसंद करती हैं। बता दें कि भले ही शेविंग में दर्द न हो और समय की बचत हो लेकिन त्वचा को इससे कई नुकसान भी होते हैं। खासकर, जब आप रेजर का इस्तेमाल सही तरीके से नहीं करती हैं तो गलत परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं। आगे की स्लाइड में जानें रेजर का इस्तेमाल करते समय आप कौन-कौन सी गलतियां करती हैं जो नहीं करनी चाहिए।

five mistakes women should never do while shaving body hair
- फोटो : pixabay
रेजर इस्तेमाल करने से पहले शेविंग क्रीम नहीं लगाती हैं तो अपनी आदत को आज ही बदल दें। ऐसा करने से आपकी त्वचा खराब होती है, रैशेज आ जाते हैं, रेजर बर्न हो जाते हैं जिससे त्वचा रूखी हो जाती है।
five mistakes women should never do while shaving body hair
- फोटो : pixa
हमारी त्वचा पर अक्सर डेड सेल्स जमा हो जाते हैं जिन्हें हटाना जरूरी होता है। इन डेड सेल्स को हाटने से हमारी त्वचा साफ हो जाती है। लिहाजा शरीर के बाल शेव करने से पहले एक्सफोलिएट करना जरूरी है ताकि डेड सेल्स हट जाएं। ऐसा करने से त्वचा तो चिकनी बनेगी और रैशेज भी नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
five mistakes women should never do while shaving body hair
- फोटो : pixabay
शेविंग के बाद शरीर पर मॉइश्चराइजर न लगाना भी एक बड़ी गलती है। यह बेहद अहम तरीका है और इसे किसी भी हाल में न भूलें। शेविंग के बाद मॉइश्चराइजेशन इसलिए जरूरी है कि क्योंकि यह त्वचा आराम पहुंचाने में मदद करता है।
विज्ञापन
five mistakes women should never do while shaving body hair
- फोटो : social media
ज्यादातर लड़कियां और महिलाएं अच्छा रेजर इस्तेमाल करने की बजाए सस्ते वाले डिस्पोजेबल रेजर का इस्तेमाल करती हैं। बार-बार इस तरह के रेजर का इस्तेमाल करना एक बड़ी गलती है। त्वचा की साफ-सफाई को बरकरार रखने के लिए बेहद जरूरी है कि आप रेग्युलर रेजर का इस्तेमाल करें। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed