फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ब्यूटी प्रॉडक्ट और क्रीम नहीं, किचन में रखी इन चीजों से दमकेगा चेहरा और आएगा निखार

Sun, 17 Feb 2019 11:40 AM IST
कशिश मिश्रा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: कशिश मिश्रा Updated Sun, 17 Feb 2019 11:40 AM IST
विज्ञापन
Home Remedies For Glowing Skin
dark skin - फोटो : self

स्किन से जुड़ी प्रॉब्लम के लिए आप कभी डॉक्टर के पास जाते हैं या फिर किसी ब्यूटी प्रोडक्ट के। अलग-अलग तरह की क्रीम्स के बीच में लोगों को लगता है इसके इस्तेमाल से उनके स्किन सबंधी समस्या दूर हो जाएगी लेकिन ऐसा होता नहीं है। कई बार कुछ क्रीम कुछ समय के लिए यह आपके चेहरे को चमकदार और खूबसूरत बनाती है, लेकिन जैसे ही आप इस क्रीम को लगाना छोड़ते हैं तो कई तरह के साइड इफेक्ट्स सामने आते हैं, जो आपके चेहरे को पहले से भी ज्यादा खराब कर देती है। आइए आपको बताते हैं कुछ नेचुरल टिप्स जिसे आपके चेहरे की चमक कभी नहीं जाएगी। 

Home Remedies For Glowing Skin
honey - फोटो : social media

शहद लगभग हर किसी के किचन में बहुत आसानी से मिल जाता है। शहद में दो बूंद पानी मिलाकर इसे 15 मिनट तक चेहरे पर लगाकर रखें। सूखने के बाद इसे हल्के गर्म पानी से चेहरे को धो लें। ऐसा करने से आपके चेहरे को बहुत फायदा होगा। आपकी स्किन खिली-खिली नजर आएगी।

Home Remedies For Glowing Skin
choclate - फोटो : social media

चॉकलेट खाना हर लड़की को पसंद होता है, लेकिन क्या आपको पता है चॉकलेट का इस्तेमाल चेहरे के लिए भी बहुत फायदेमंद है। अगर आप चाहती हैं आपकी स्किन जवां और खूबसूरत बनी रहे तो चॉकलेट खाने के साथ अपने चेहरे पर भी चॉकलेट फेसपैक का इस्तेमाल  करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Home Remedies For Glowing Skin
coffee - फोटो : social media

आप जब ज्यादा थके रहते हैं तो उस वक्त आप कॉफी पीना पसंद करते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कॉफी के फेसमास्क से आपके चेहरे की थकान दूर हो सकती है और आपका स्किन ग्लोइंग नजर आने लगताी है। 

विज्ञापन
Home Remedies For Glowing Skin
Beauty TIps

इसके अलावा आप चाहे तो मलाई और एक चुटकी हल्दी को एक साथ मिक्स करके चेहरे पर लगाने से आपकी स्किन सबंधी समस्या दूर हो सकती है। दरअसल मसाई स्किन के लिए बहुत फायदेमंद होती है। 



नोटः  यह लेख घरेलू उपायों के तौर पर आपकी जानकारी बढ़ाने के लिए साझा किया गया है। किसी बीमारी के पेशेंट हैं तो अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed