फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Holi 2024: होली खेलने के लिए बच्चों को ऐसे करें तैयार, वरना उनकी नाजुक त्वचा पर होगा रंगों का गहरा असर

Mon, 25 Mar 2024 09:09 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Mon, 25 Mar 2024 09:09 AM IST
सार

अगर आपका बच्चा भी होली खेलने का शौकीन है, तो उसकी त्वचा को होली खेलने से लिए पहले से तैयार करें। 

विज्ञापन
Holi 2024 how to protect skin of you child on holi festival in hindi
होली खेलने के लिए बच्चों को ऐसे करें तैयार - फोटो : pexel

आज देशभर में होली का त्योहार काफी धूमधाम से मनाया जा रहा है। जगह-जगह पर होलिका दहन हुआ है, और लोग होली खेल रहे हैं। त्योहार के आने की खुशी और उत्साह बड़ों से ज्यादा बच्चों के चेहरे पर दिखाई देता है। खासतौर पर अगर बात करें होली के त्योहार की तो बच्चों को होली का त्योहार तो सबसे ज्यादा ही प्रिय होता है। इस दिन बच्चों को जमकर पानी में भीगने और लोगों के ऊपर पानी डालने का मौका मिलता है। होली पर बच्चे पानी में रंग डालकर उससे खेलते हैं।



वैसे तो बाजार में हर्बल रंग मिल जाते हैं, लेकिन ये रंग भी बच्चों की त्वचा पर हानिकारक प्रभाव डाल सकते हैं। बच्चों की त्वचा काफी नाजुक होती है, जिस वजह से रंग का असर बच्चों की त्वचा पर कई तरह की परेशानी उत्पन्न कर सकता है। ऐसे में अगर आपका बच्चा भी होली खेलने का शौकीन है, तो होली खेलने से पहले उसे खास तरह से तैयार करें। 

Holi 2024 how to protect skin of you child on holi festival in hindi
होली खेलने के लिए बच्चों को ऐसे करें तैयार - फोटो : istock

पूरे शरीर पर तेल लगाएं

अगर आपका बच्चा होली खेलने का काफी शौकीन है, तो पहले उसके शरीर पर अच्छी तरह से तेल मालिश कर दें। इससे उसकी त्वचा पर एक अतिरिक्त लेयर बन जाएगी। ये लेयर बच्चे की त्वचा को रंगों के हानिकारक प्रभाव से बचा कर रखेगी। त्वचा पर लगाने के लिए आप सरसों का तेल, नारियल का तेल और बादाम के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। 

Holi 2024 how to protect skin of you child on holi festival in hindi
होली खेलने के लिए बच्चों को ऐसे करें तैयार - फोटो : pexel

कपड़ों का रखें ध्यान

होली खेलने जा रहे बच्चे को पूरी आस्तीन के कपड़े और फुल पैंट ही पहनाएं। इससे उनके शरीर का ज्यादा से ज्यादा हिस्सा ढका रहेगा और रंगों से उनकी नाजुक त्वचा बची रहेगी। कपड़े पहनाते वक्त ध्यान रखें, कि ये ज्यादा मोटे न हों। वरना ये देर में सूखेंगे, तो इससे इंफेक्शन का खतरा रहता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Holi 2024 how to protect skin of you child on holi festival in hindi
होली खेलने के लिए बच्चों को ऐसे करें तैयार - फोटो : pexel

बच्चे के नाखुन काटें

होली खेलने से पहले अपने बच्चे के नाखुन छोटे कर दें। ऐसा नहीं करने से वो रंग खेलते वक्त या तो किसी को या फिर खुद को ही चोट मार सकते हैं। 

विज्ञापन
Holi 2024 how to protect skin of you child on holi festival in hindi
होली खेलने के लिए बच्चों को ऐसे करें तैयार - फोटो : pexel


पहनाएं कैप और चश्मा

अपने बच्चे को होली खेलने के लिए तैयार करते वक्त उसे कैप जरूर पहनाएं। इसके साथ ही बच्चों की आंखों पर चश्मा जरूर पहनाएं। चश्मे से बच्चे की आंख बची रहेगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed