{"_id":"64041b3114c3d1d5d50bd928","slug":"holi-2023-suffering-from-allergies-due-to-holi-colours-try-these-simple-home-remedies-for-relief-2023-03-05","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Holi 2023 : होली पर रंगों से हो गई है एलर्जी, इन घरेलू नुस्खों से पाएं छुटकारा","category":{"title":"Beauty tips","title_hn":"ब्यूटी टिप्स","slug":"beauty-tips"}}
Holi 2023 : होली पर रंगों से हो गई है एलर्जी, इन घरेलू नुस्खों से पाएं छुटकारा
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रुति गौड़
Updated Wed, 08 Mar 2023 04:02 PM IST
सार
आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलु नुस्खे बताएंगे, जिसकी मदद से आप रंगों से हुई एलर्जी को खत्म कर सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 6
होली
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
Holi 2023 : आज हर जगह होली का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। हर कोई रंगों में डूबा है। घरों में तरह-तरह के खाने के समान बन गए हैं। सफेद रंग के कपड़े पहन कर लोग जमकर होली खेल रहे हैं। हर साल हमारे देश में होली का त्योहार बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन लोग मस्ती के साथ एक-दूसरे को गुलाल लगाते हैं।
कई जगह तो आज भी बाजार में मिलने वाले पक्के रंगो से होली खेलते है। बाजार में मिलने वाले रंगों में कई तरह का केमिकल होता है। जो सीधा हमारी त्वचा को नुकसान पहुंचाता है। अगर आपको या आपके घर में भी किसी तो रंगों से एलर्जी हो जाती है तो आपकी इस समस्या का समाधान हम आपको देने जा रहे हैं। दरअसल आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलु नुस्खे बताएंगे, जिसकी मदद से आप रंगों से हुई एलर्जी को खत्म कर सकते हैं।
2 of 6
करें घी का इस्तेमाल
- फोटो : Istock
करें घी का इस्तेमाल
अगर होली के बाद आपकी त्वचा पर एलर्जी की समस्या महसूस हो रही है तो घबराने की जरूरत नहीं है। एलर्जी वाली जगह को अच्छे से धोकर वहां गाय का घी लगाएं। कुछ ही देर में आपको एलर्जी से राहत मिल जाएगी।
3 of 6
त्वचा पर लगाएं दही
त्वचा पर लगाएं दही
दही शरीर को ठंडक पहुंचाता है। अगर आपके शरीर पर कहीं रंगों से एलर्जी हो गई है तो तत्काल ही जलन वाली जगह पर दही लगाएं। ये ना सिर्फ जलन को कम करेगा। आप अगर चाहें तो दही और बेसन के साथ पिसी हुई दाल का पाउडर भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
नारियल का तेल है बेहद फायदेमंद
नारियल का तेल है बेहद फायदेमंद
अगर आपकी त्वचा पर आसानी से एलर्जी हो जाती है तो होली खेलने से पहले ही त्वचा पर नारियल का तेल लगा लीजिए। अगर आप ऐसा करते हैं तो आपकी त्वचा पर रंगों का असर नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन
5 of 6
होली के रंग निकालने के लिए करें बेसन का इस्तेमाल
- फोटो : getty images
होली के रंग निकालने के लिए करें बेसन का इस्तेमाल
होली खेलने के बाद पक्के रंगों को छुड़ाना बेहद मुश्किल होता है। ऐसे में आप पक्के रंग छुड़ाने के लिए पानी और बेसन का घोल बना लें और इस घोल को पूरे शरीर पर लगाएं। इससे रंग छुट जाएगा। चाहें तो इसमें नारियल का तेल भी मिला सकती हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।