{"_id":"63fdd3fd305242e2ca00ca2c","slug":"holi-2023-how-to-protect-your-skin-before-playing-holi-2023-02-28","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Holi 2023: होली खेलने से पहले यूं करें त्वचा को तैयार, नहीं होगी रंग छुड़ाने की चिंता","category":{"title":"Beauty tips","title_hn":"ब्यूटी टिप्स","slug":"beauty-tips"}}
Holi 2023: होली खेलने से पहले यूं करें त्वचा को तैयार, नहीं होगी रंग छुड़ाने की चिंता
Holi 2023: होली प्यार और रंगों का त्योहार है। फाल्गुन का महीना आते ही लोगों पर इसका असर दिखने लगता है। रंगों के इस त्योहार होली पर लोग अपनों के साथ समय व्यतीत करते हैं। पक्के रंगों से होली खेलते हैं, खूब खाते-पीते हैं, मजे करते हैं। कई जगह लोग गुलाल से होली खेलते हैं तो कई जगह फूलों से होली खेली जाती है। पर, कई जगह पक्के रंगों से होली खेली जाती है। बहुत से लोग इसके लिए रंग घर में बनाते हैं तो कई लोग रेडिमेड रंग खरीदते हैं।
बाजार में मिलने वाले केमिकल युक्त रंग सीधा आपके चेहरे पर असर डालते हैं। इसी के चलते होली खेलने के लिए अभी से आपको अपनी त्वचा को तैयार कर लेना चाहिए। आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताएंगे जिनकी मदद से आप अपनी स्किन को इस तरह से तैयार कर सकते हैं। अगर आप इन टिप्स को फॉलो करेंगे तो होली खेलने के बाद आपको रंग छुड़ाने के लिए मेहनत नहीं करनी पड़ेगी।
2 of 6
पहले से करें स्किन को मॉइश्चराइज
- फोटो : istock
पहले से करें स्किन को मॉइश्चराइज
अगर आप होली खेलने का प्लान कर रहे हैं तो अभी से ही अपनी स्किन को मॉइश्चराइज करना शुरू कर दीजिए। अगर आप ऐसा करते हैं तो होली के रंग आपकी स्किन को नुक्सान नहीं पहुंचा पाएंगे।
3 of 6
सनस्क्रीन
- फोटो : pixabay
जरूर लगाएं सनस्क्रीन
अब धूप भी पड़ने लगी है। ऐसे में अगर आप होली खेलने का सोच रहे हैं तो अभी से स्किन पर सनस्क्रीन लगाएं। नाजुक त्वचा पर सनस्क्रीन लगाने से स्किन पर एक लेयर बन जाएगी, जिससे रंगों का असर स्किन पर नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
नाखूनों को करें छोटा
- फोटो : iStock
नाखूनों को करें छोटा
होली के पक्के रंग नाखूनों में घुस जाते हैं। अगर आप अपने नाखूनों को बचाना चाहते हैं तो इसे छोटा-छोटा काट लें। इसके साथ ही उन पर नेल पॉलिश लगा लें।
विज्ञापन
5 of 6
वॉटर बेस्ड मेकअप का करें इस्तेमाल
- फोटो : istock
वॉटर बेस्ड मेकअप का करें इस्तेमाल
अगर आपके चेहरे पर बहुत जल्दी पिंपल आ जाते हैं तो क्रीम या तेल ज्यादा ना लगाएं। इसकी बजाए आप वॉटर बेस्ड मेकअप का इस्तेमाल कर सकती हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।