फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Holi 2023: पक्के रंग से खराब हो सकते हैं बाल, होली खेलने के पहले करें ये काम

Wed, 08 Mar 2023 09:00 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Wed, 08 Mar 2023 09:00 AM IST
सार

 पक्के रंग के होली खेलने से पहले आपको कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। इन बातों के बारे में आज हम आपको बताएंगे। 

विज्ञापन
Holi 2023 do these thing before playing holi this will protect your hair
होली 2023 - फोटो : Istock

Holi 2023:  होली का इंतजार हर किसी को साल भर रहता है। प्यार की मिठास घोलने वाला ये त्योहार रिश्तों के बीच आई दूरियों को खत्म कर देता है। होली में कई जगह लोग गुलाल से होली खेलते हैं। पर, कई जगह आज भी ऐसी होली पार्टियों का आयोजन होता है, जिसमें जमकर पक्के रंग से होली खेली जाती हैं। पक्के रंग चाहे केमिकल युक्त हों या फिर हर्बल, लेकिन इनका सीधा असर लोगों के बालों में होता है।



पक्के रंगों की वजह से बालों पर साइड इफेक्ट दिखने लगते हैं। बाल झड़ने लगते हैं और कमजोर हो जाते हैं। पक्के रंगो की वजह से ही बाल काफी बेजान होने लगते हैं। यही वजह है कि पक्के रंग से होली खेलने से पहले आपको कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। इन बातों के बारे में आज हम आपको बताएंगे। कुछ आसान तरीकों को अपना कर आप अपने बालों को बेजान होने से बचा सकते हैं। 

Holi 2023 do these thing before playing holi this will protect your hair
होली खेलने से पहले लगाएं हेयर मास्क - फोटो : Istock

होली खेलने से पहले लगाएं हेयर मास्क

होली के एक या दो दिन पहले से ही अगर आप हेयर मास्क का इस्तेमाल करेंगे तो इससे आपके बालों पर रंग का असर नहीं होगा। इससे आपके बाल अंदर से ही मजबूत रहेंगे। 

Holi 2023 do these thing before playing holi this will protect your hair
होली - फोटो : अमर उजाला

अच्छे से लगाएं तेल

होली खेलने से पहले ही बालों में अच्छे से तेल लगा लें। बालों की मालिश के बाद उन पर रंग नहीं चढ़ेगा, जिस वजह से आपके बाल सुरक्षित रहेंगे। होली के एक दिन पहले अगर आप बालों में तेल मालिश करेंगे तो इससे आपके बालों में एक तरीके की लेमिनेशन हो जाएगी। बालों के लिए आप सरसों का तेल, बादाम का तेल या फिर नारियल का तेल इस्तेमाल कर सकते हैं। इनमे मौजूद पौषक तत्व आपके बालों को सेफ रखेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Holi 2023 do these thing before playing holi this will protect your hair
तेल लगाने के बाद करें ये काम - फोटो : iStock

तेल लगाने के बाद करें ये काम

होली खेलने से पहले अगर आप तेल लगा रहे हैं तो मालिश करने के बाद एक तौलिया गर्म करके पानी में भिगों दें। अब दस मिनट के लिए इसे सिर में बांध लें। इससे आपके सिर में तेल जम जाएगा। 

विज्ञापन
Holi 2023 do these thing before playing holi this will protect your hair
बालों की करें कंडीशनिंग - फोटो : For Reference Only

बालों की करें कंडीशनिंग

होली से पहले ही बालों की अच्छे से कंडीशनिंग करनी चाहिए। इसके लिए पहले अच्छे से बाल शैंपू करें और फिर कंडीशनर लगाएं। आप चाहें तो एलोवेरा, बादाम तेल, नारियल का तेल और अंडे का मास्क यूज कर सकते हैं। इस कंडीशनिंग से आपके बाल लंबे समय के लिए सेफ रख सकेंगे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed