Natural Glow Tips: हरियाली तीज सिर्फ एक त्योहार नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, सौंदर्य और परंपराओं का खूबसूरत उत्सव है। इस दिन महिलाएं हरे रंग के परिधान पहनती हैं, हाथों में मेहंदी रचाती हैं, पारंपरिक आभूषणों से खुद को सजाती हैं और परिवार व दोस्तों के साथ इस खास पर्व का आनंद उठाती हैं। ऐसे में हर कोई चाहता है कि उसका चेहरा बिना ज्यादा मेकअप के भी ताजा, दमकता और आकर्षक नजर आए।
हालांकि, खूबसूरत दिखने के लिए आखिरी समय में कई नए ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करना हमेशा सही नहीं होता। त्वचा का प्राकृतिक निखार एक दिन में नहीं आता, बल्कि नियमित देखभाल, संतुलित खानपान, पर्याप्त पानी, अच्छी नींद और सही स्किनकेयर रूटीन का परिणाम होता है। यदि आपकी त्वचा संवेदनशील है या कोई त्वचा संबंधी समस्या है, तो किसी भी नए घरेलू नुस्खे या कॉस्मेटिक उत्पाद का उपयोग करने से पहले पैच टेस्ट करना या विशेषज्ञ की सलाह लेना बेहतर होता है।
अगर आप इस हरियाली तीज पर नेचुरल ग्लो और फ्रेश लुक चाहती हैं, तो कुछ आसान आदतें और सही स्किनकेयर आपकी खूबसूरती को और भी निखार सकती हैं। आइए जानते हैं ऐसे ही असरदार और आसान उपाय।
2 of 5
skin care
- फोटो : Adobe stock
त्वचा की नियमित सफाई और मॉइस्चराइजिंग करें
- सुबह और रात अपनी त्वचा के अनुसार हल्के क्लींजर से चेहरा साफ करें।
- इससे धूल, अतिरिक्त तेल और गंदगी हटती है।
- चेहरा धोने के बाद उपयुक्त मॉइस्चराइजर लगाएं ताकि त्वचा हाइड्रेटेड रहे।
- यदि दिन में बाहर जाना हो, तो सनस्क्रीन का इस्तेमाल भी करें।
3 of 5
इंस्टेंट निखार के लिए ऐसे करें फेशियल
- फोटो : AI
नेचुरल फेस पैक
- बिना पार्लर जाए चेहरे पर निखार लाने के लिए घरेलू फेस पैक बेहद असरदार माने जाते हैं।
- बेसन, दही और हल्दी का फेस पैक स्किन को क्लीन और चमकदार बनाने में मदद कर सकता है।
- वहीं शहद और एलोवेरा का इस्तेमाल त्वचा को मॉइस्चराइज रखने के लिए अच्छा माना जाता है।
- इन घरेलू नुस्खों से त्वचा को नेचुरल और फ्रेश लुक मिल सकता है।
4 of 5
Potato
- फोटो : Adobe stock
आलू का रस
- आलू काफी सस्ता आता है और स्किन केयर के लिए आपको केवल एक आलू की जरूरत पड़ेगी।
- इसके लिए सबसे पहले आलू को कसकर उसका रस निकालें और कॉटन से चेहरे पर लगाएं।
- आधे घंटे तक इसे ऐसे ही लगने दें और फिर असर देखें।
- आलू का रस हफ्ते में भर में न सिर्फ स्किन ब्राइट करेगा बल्कि डार्क स्पॉट्स भी हटाने का काम करेगा।
5 of 5
टमाटर का फेस पैक
- फोटो : Adobe
टमाटर और नींबू
- इन दोनों चीजों की लागत भी दस रुपये से कम ही रहेगी।
- इसके लिए टमाटर को बीच में से काटकर उसपर नींबू निचोड़ दें।
- अब इसे हल्के साथ से अपने चेहरे पर रगड़ें।
- 10 मिनट बाद धो लें।
- इसकी मदद से इंस्टेंट फ्रेशनेस और ऑयल कंट्रोल के साथ ग्लोइंग स्किन मिलेगी।
- इसका इस्तेमाल पैच टेस्ट के बाद ही करें।
डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।