फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hair Care : इन हेयर मास्क के इस्तेमाल से घुंघराले बाल भी हो सकते हैं स्ट्रेट

Mon, 29 May 2023 03:44 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Mon, 29 May 2023 03:44 PM IST
सार

आज के लेख में हम आपको घर पर ही घुंघराले बालों को स्ट्रेट करने के लिए हेयर मास्क बनाना बताएंगे। 

विज्ञापन
Hair Care tips how to straight  your hair home remedies for curly hair in hindi
curly hair - फोटो : istock
Hair Care : जिन लड़कियों के बाल स्ट्रेट होते हैं उनकी चाहत होती है कि वो अपने बालों को कर्ल करें। वो आसानी से बालों को कर्ल कर भी लेती हैं। वहीं जिन लड़कियों के बाल घुंघराले होते हैं उन्हें बालों को स्ट्रेट करने में काफी परेशानी होती है। दरअसल, बालों को स्ट्रेट करने के लिए बार-बार स्ट्रेटनिंग मशीन का इस्तेमाल किया जाता है जो बालों को काफी नुकसान पहुंचाती है। इसी के चलते आज के लेख में हम आपको घर पर ही घुंघराले बालों को स्ट्रेट करने के लिए हेयर मास्क बनाना बताएंगे। इन दो तरीके के हेयर मास्क को बनाना काफी आसान है।


आज के लेख में हम आपको घरेलू तरीके से हेयर मास्क बनाना सिखाएंगे। बालों में हेयर मास्क का इस्तेमाल करने से पहले अपने बालों के टाइप का पता लगाना बेहद जरूरी है, ताकी आपको किसी तरह की दिक्कत ना होने पाए। जब आपको इसका पता लग जाए तो इनका इस्तेमाल कर सकते हैं । 
Hair Care tips how to straight  your hair home remedies for curly hair in hindi
milk - फोटो : iStock

दूध की लें मदद

दूध में पाए जाने वाला प्रोटीन बालों को स्ट्रेट करने में मददगार है। इसके लिए आपको बस तीन चीजों की जरूरत होगी। 

  • 2 चम्मच दूध
  • 2 चम्मच शहद
  • स्ट्रॉबेरी
Hair Care tips how to straight  your hair home remedies for curly hair in hindi
hair - फोटो : istock

ऐसे करें इस्तेमाल

सबसे पहले इन तीनों चीजों को लेकर अच्छे से मैश कर लें। इसके बाद इस मास्क को बालों की जड़ों से लेकर एंड्स तक लगाएं। मास्क लगाने के बाद बालों में नर्म सा तौलिया लपेट लें। आधे घंटे के बाद इसे धो दें। हफ्ते में दो से तीन बार इसके इस्तेमाल से आपके बाल स्ट्रेट हो सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Hair Care tips how to straight  your hair home remedies for curly hair in hindi
Rice - फोटो : अमर उजाला

कर सकते हैं चावल के आटे का इस्तेमाल

चावल के आटे की मदद से हेयर मास्क बनाने के लिए आपको चार चीजों की जरूरत पड़ेगी। 

  • 1 एग व्हाइट
  • 5 चम्मच चावल का आटा
  • 1 कप मुल्तानी मिट्टी
  • ¼ कप दूध
विज्ञापन
Hair Care tips how to straight  your hair home remedies for curly hair in hindi
hair care - फोटो : istock

ऐसे बनाएं मास्क

इन सामानों की मदद से हेयर मास्क बनाने के लिए सबसे पहले अंडे को फोड़ कर इसका सफेद भाग ले लें। सफेद भाग में 5 चम्मच चावल का आटा, 1 कप मुल्तानी मिट्टी और ¼ कप दूध लेकर अच्छे से मिक्स कर लें। इसी पेस्ट को बालों में पूरी तरह से लगा लें। एक घंटे इसे ऐसे ही लगे रहने दें। इसके बाद ठंडे पानी से इसे धो लें। हफ्ते में एक बार इसके इस्तेमाल से आपके बाल स्ट्रेट होने लगेंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed