Hair Care: हर किसी के लिए हेल्दी और मजबूत बाल पाना एक सपना होता है, लेकिन इसके लिए सही हेयर केयर रूटीन अपनाना बहुत जरूरी है। बालों की देखभाल केवल शैंपू और ऑयलिंग तक सीमित नहीं है, बल्कि सही खान-पान और आदतें भी इसमें अहम भूमिका निभाती हैं।
Hair Care Tips: बालों को जड़ से मजबूत बनाएंगी ये 5 आदतें, आप भी जान लें
मजबूत और घने बाल पाना चाहते हैं? तो महंगे हेयर प्रोडक्ट्स से ज्यादा जरूरी है अच्छी आदतें अपनाना! अगर आप बालों को जड़ से मजबूत और हेल्दी बनाना चाहते हैं, तो इन 5 आदतों को अपनी लाइफस्टाइल में जरूर शामिल करें
नियमित रूप से तेल मालिश करें
यदि बालों को जड़ से मजबूत करना चाहती हैं तो हफ्ते में कम से कम 2-3 बार गर्म तेल से स्कैल्प मसाज करें, जिससे रक्त संचार बढ़ता है और बालों की जड़ें मजबूत होती हैं। नारियल, बादाम, आंवला, सरसों या अरंडी का तेल बालों की ग्रोथ में मदद करता है। जब भी तेल लगाएं तो इसे दो घंटे के बाद बाल धो लें।
हफ्ते में 2-3 बार माइल्ड शैम्पू का इस्तेमाल करें, ताकि बालों की नमी बरकरार रहे। कभी भी काफी गर्म पानी से बाल न धोएं, क्योंकि गर्म पानी से बाल काफी ज्यादा डैमैज हो जाते हैं।
कंडीशनिंग और हेयर मास्क है जरूरी
हेयर वॉश के बाद कंडीशनर या हर्बल हेयर मास्क जरूर लगाएं, ताकि बाल नर्म और मजबूत रहें। बालों की नमी बनाए रखने के लिए कंडीशनिंग जरूरी है। हर बार शैम्पू के बाद कंडीशनर लगाएं। हफ्ते में एक बार होममेड हेयर मास्क जैसे दही, अंडा या मेथी का पेस्ट लगाएं।
कभी भी गीले बालों में जोर-जोर से कंघी न करें और ब्रश करने से बचें। गीले बालों को हल्के हाथों से कंघीी करें, ताकि ये उलझ कर टूटे नहीं। गीले बालों में कंघी करने से ये काफी ज्यादा टूटने लगते हैं।